राजगीर रेलवे स्टेशन रोड से एक ट्रैक्टर की चोरी

Updated at : 12 Jan 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर रेलवे स्टेशन रोड से एक ट्रैक्टर की चोरी

राजगीर : राजगीर रेलवे स्टेशन रोड के पास लगे एक ट्रैक्टर को मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक विकास कुमार ने स्थानीय थाना को सूचना दी. जिसमें पीडि़त विकास कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन कि तरह रेलवे स्टेशन रोड के पास उनका ट्रैक्टर लगा हुआ […]

विज्ञापन

राजगीर : राजगीर रेलवे स्टेशन रोड के पास लगे एक ट्रैक्टर को मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक विकास कुमार ने स्थानीय थाना को सूचना दी. जिसमें पीडि़त विकास कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन कि तरह रेलवे स्टेशन रोड के पास उनका ट्रैक्टर लगा हुआ था. मंगलवार कि रात किसी अज्ञात चोर ने ट्रैक्टर की चोरी कर ली.

उन्होंने बताया कि सीसी टीवी फूटेज के अनुसार ट्रैक्टर की चोरी रात दो बजकर 14 मिनट 28 सेकेंड पर चोरों ने की है. इस चोरी में चार से पांच लोग शामिल थे और ट्रैक्टर की चोरी कर स्टेशन मोड़ से सिलाव की ओर लेकर भाग गये. उन्होंने बताया कि सीसी टीवी फूटेज में दिख रहे अज्ञात चारों चोरों कि पहचान कि कोशि की जा रही है. वहीं थानाध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि पुलिस काफी सरगर्मी से अज्ञात ट्रैक्टर चोरों की तलाश में है.

शीघ्र ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन