चंदे के नाम पर वसूल रहे थे रंगदारी चार नामजद व 20 अज्ञात पर हुआ मुकदमा दर्ज

Updated at : 11 Jan 2017 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
चंदे के नाम पर वसूल रहे थे रंगदारी चार नामजद व 20 अज्ञात पर हुआ मुकदमा दर्ज

सिलाव (नालंदा) : सिलाव थाना क्षेत्र के सुरूमपुर गांव के निकट डुमरी निवासी रंजीत कुमार को दर्जनों की संख्या में रंगदारीपूर्वक चंदा वसूली के नाम पर लूट व मारपीट की, जिसकी शिकायत रंजीत कुमार के द्वारा सिलाव थाने में दर्ज करायी गयी है. इसमें सुरूमपुर के चार लोगों सुग्रीव सिंह का पुत्र गोपाल, शिवकुमार सिंह […]

विज्ञापन

सिलाव (नालंदा) : सिलाव थाना क्षेत्र के सुरूमपुर गांव के निकट डुमरी निवासी रंजीत कुमार को दर्जनों की संख्या में रंगदारीपूर्वक चंदा वसूली के नाम पर लूट व मारपीट की, जिसकी शिकायत रंजीत कुमार के द्वारा सिलाव थाने में दर्ज करायी गयी है. इसमें सुरूमपुर के चार लोगों सुग्रीव सिंह का पुत्र गोपाल, शिवकुमार सिंह का पुत्र टेनी, राजेंद्र सिह का पुत्र कुंदन कुमार एवं अमित कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है तथा 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा किया गया है.

रंजीत कुमार ने बताया कि वह बिहारशरीफ से बाजार कर अपने घर लौट रहा था. उसी दरम्यान सुरूमपुर के सुग्रीव सिंह के आरा मशीन के निकट 20 की संख्या में असामाजिक लोगों ने उनको घेर लिया और रंगदारीपूर्वक चंदा मांगने लगा. चंदा नहीं देने की बात कहते ही उनलोगों ने मारपीट करने लगा एवं 14 हजार नकद एवं एक मोबाइल छीन लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चंदा के नाम पर रंगदारी वसूलनेवाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस सभी अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी में लगी है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन