सूबे में अपराध व भ्रष्टाचार का बोलबाला : रालोसपा
Updated at : 11 Jan 2017 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

अस्पताल मोड़ पर मांगों को लेकर धरना देते रालोसपा कार्यकर्ता. बिहारशरीफ : रालोसपा (अरुण गुट) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल चौक पर धरना दिया. धरना सभा की अध्यक्षता रालोसपा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार अजगर ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, अफसरशाही […]
विज्ञापन
अस्पताल मोड़ पर मांगों को लेकर धरना देते रालोसपा कार्यकर्ता.
बिहारशरीफ : रालोसपा (अरुण गुट) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल चौक पर धरना दिया. धरना सभा की अध्यक्षता रालोसपा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार अजगर ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, अफसरशाही एवं घोटाले का बोलबाला है. सरकार के खिलाफ आवाज उठानेवालों को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया जाता है. महिलाओं से दिनदहाड़े दुष्कर्म किया जाता है. प्रदेश महासचिव पासवान अजय सम्राट ने कहा कि शराबबंदी के समर्थन में जो मानव शृंखला बनायी जा रही है. उसमें सरकारी तंत्र व धन का दुरुपयोग किया जा रहा है.
युवा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार उर्फ राजू ने कहा कि राज्य सरकार तानाशाह की तरह कार्य कर रही है. राज्य में युवाओं, छात्रों व किसानों का शोषण हो रहा है. इस मुद्दे को लेकर रालोसपा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन छेड़ा जायेगा. वक्ताओं ने बेन की महिला शिक्षिका पर हमला करनेवाले शिक्षक के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने, शिक्षिका को उनके गृह प्रखंड में नियोजित करने, शिक्षा के अधिकार नियमावली का उल्लंघन करनेवाले प्राइवेट स्कूलों के संचालकों पर मुकदमा करने, नर्सिंग एक्ट की धज्जी उड़ानेवाले संस्थान के संचालकों पर मुकदमा करने, गैस एजेंसी के संचालकों पर कार्रवाई करने, सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करनेवाले आपूर्ति पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने सहित 13 मांगें शामिल हैं. धरना सभा को रालोसपा नेता ओम प्रकाश बिंद, सत्येंद्र पासवान, वसीम खान, देवेंद्र पासवान, दयानंद प्रसाद, शशि कुमार, श्याम किशोर यादव आदि ने संबोधित किया.
विभिन्न मांगों को लेकर रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




