मानव शृंखला में गायब रहनेवाले अधिकारी व कर्मी पर होगी कार्रवाई

Updated at : 11 Jan 2017 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला में गायब रहनेवाले अधिकारी व कर्मी पर होगी कार्रवाई

कतरीसराय (नालंदा) : 21 जनवरी को होनेवाली मानव शृंखला की तैयारी को लेकर मंगलवार को कतरीडीह स्थित किसान भवन में बीडीओ डाॅ शराफत हुसैन की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बीडीओ व सीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक व्यक्ति का नहीं है. बल्कि […]

विज्ञापन

कतरीसराय (नालंदा) : 21 जनवरी को होनेवाली मानव शृंखला की तैयारी को लेकर मंगलवार को कतरीडीह स्थित किसान भवन में बीडीओ डाॅ शराफत हुसैन की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बीडीओ व सीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक व्यक्ति का नहीं है.

बल्कि इसे सफल बनाना हम सबों की जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए कुल 13 सेक्टर बनाये गये हैं तथा प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. सभी सेक्टरों की दूरी 200 मीटर का होगा. इस कार्यक्रम में अनुपस्थित रहनेवाले पदाधिकारी व कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर जिप सदस्य रणवीर सिंह, प्रखंड प्रमुख धनंजय प्रसाद, मुखिया नवेंदु झा, रजनीश कुमार, राजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश राजवंशी, चिकित्सा पदाधिकारी ललित कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन