रिहाई के दो वर्ष बाद फिर गिरफ्तार

Updated at : 10 Jan 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
रिहाई के दो वर्ष बाद फिर गिरफ्तार

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के विभिन्न कोटर्ों में रहुई थाना पुलिस एक आरोपमुक्त मंगल बिंंद को रिमांड कराने के लिए कोर्ट दर कोर्ट घुमा रही है. परंतु कोई भी कोर्ट वारंट निर्गत करने की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है. रिहाई के बावजूद पुलिस के रस्से से बांधकर आरोपित बनाकर कोर्ट दर कोर्ट भटक रहा […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के विभिन्न कोटर्ों में रहुई थाना पुलिस एक आरोपमुक्त मंगल बिंंद को रिमांड कराने के लिए कोर्ट दर कोर्ट घुमा रही है. परंतु कोई भी कोर्ट वारंट निर्गत करने की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है. रिहाई के बावजूद पुलिस के रस्से से बांधकर आरोपित बनाकर कोर्ट दर कोर्ट भटक रहा है. मंगल बिंद और उसकी पत्नी कांति देवी तथा नाबालिग पुत्र पर पतोहू व पत्नी को दहेज के लालच में हत्या करने का मुकदमा रहुई थाना कांड संख्या 32/2012 के तहत दर्ज किया गया था.

भा.दं.सं. की धारा 304 बी के तहत हुए मुकदमे में तीनों ही आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था. बचाव पक्ष से मो अली इमाम व अनंत कुमार अधिवक्ता के बहसोपरांत एडीजे प्रथम के कोर्ट से दो वर्ष से अधिक की कैद झेल रहे आरोपितों, जबकि पुत्र को जेजेबी के तहत भेज दिया गया था. जहां से उसको रिहा किया गया.

यह आदेश 30 मार्च 2015 को न्यायालय से दिया गया था. उसी समय जजमेंट की कॉपी भी थाना भिजवाई गयी थी. जिसके बाद जेल से रिहा भी किया गया था. परंतु धन्य है थाने का जो 2012 के कोर्ट से निर्गत वारंट पर तो कार्रवाई कर रही है. परंतु रजिस्टर में दर्ज रिहाई के कागजात न निकाल सीधा आरोपमुक्त को गिरफ्तार कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन