देसी शराब के 10 पाउचों के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

Updated at : 09 Jan 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब के 10 पाउचों के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

बिहारशरीफ : नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह टीओपी चौकी पुलिस द्वारा रविवार को 10 पाउच देसी शराब के साथ एक बाइक पर सवार मां व उसके बेटा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला व उसका बेटा की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ही भैंसासुर मोहल्ला निवासी लक्षमण चौधरी की पत्नी सुखिया देवी व उसका […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह टीओपी चौकी पुलिस द्वारा रविवार को 10 पाउच देसी शराब के साथ एक बाइक पर सवार मां व उसके बेटा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला व उसका बेटा की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ही भैंसासुर मोहल्ला निवासी लक्षमण चौधरी की पत्नी सुखिया देवी व उसका बेटा राकेश कुमार के रूप में हुई है. दरगाह पुलिस चौकी की पुलिस ने शक के आधार पर एक बाइक को रोका. बाइक की जांच के दौरान दस पाउच देसी शराब बरामद हुआ.

गिरफ्तार राकेश कुमार ने बताया कि भैंसासुर काली स्थान के पास उसका नाश्ते की दुकान है. उसकी दुकान पर ज्यादातर मजदूर वर्ग एवं रिक्शाचालक नाश्ते के लिए आते हैं. पुलिस के समक्ष उसने बताया कि घर में छठियारा था. उसी पार्टी के लिए थोड़ी सी शराब लेकर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि आरोपित दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर से देसी शराब ला रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन