स्कूली बच्चे करेंगे जागरूक
Updated at : 04 Jan 2017 3:20 AM (IST)
विज्ञापन

शराबबंदी अभियान. मानव शृंखला बनाने में लाखों बच्चे होंगे शामिल बिहारशरीफ : शराबमुक्त बिहार बनाने के सरकारी प्रयास में जिले का शिक्षा कार्यालय भी पूरी तत्परता से जुड़ रहा है. 21 जनवरी को बननेवाली मानव शृंखला की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में […]
विज्ञापन
शराबबंदी अभियान. मानव शृंखला बनाने में लाखों बच्चे होंगे शामिल
बिहारशरीफ : शराबमुक्त बिहार बनाने के सरकारी प्रयास में जिले का शिक्षा कार्यालय भी पूरी तत्परता से जुड़ रहा है. 21 जनवरी को बननेवाली मानव शृंखला की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में डीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सात जनवरी शनिवार को स्थानीय नालंदा कॉलेजिएट प्लस टू हाइ स्कूल,
बिहारशरीफ में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी. इसी प्रकार मध्य विद्यालयों तथा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर अधिक- से- अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं के मानव शृंखला कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा.
विभाग द्वारा इसके लिए स्कूलों में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा. जनशिक्षा से जुड़े तमाम कर्मियों तथा उत्प्रेरकों के माध्यम से भी जिले में कई
प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर अधिक- से-अधिक लोगों को इस जागरूकता अभियान से जोड़ा जायेगा. उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के माध्यम से गांव तथा पंचायत के लेकर प्रखंड स्तर तथा जिला स्तर तक जागरूकता की तैयारी की जा रही है. शराबमुक्त बिहार के निर्माण में स्कूली बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण है. बच्चों को जागरूक बना कर उन्हें अपने अभिभावकों तथा रिश्तेदारों को शराबमुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. बच्चों के माध्यम से ‘नशा छोड़ो-दूध पीओ’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा. लोगों को शराब से होनेवाले नुकसान के प्रति सचेत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




