राजगीर स्टेशन पर पेयजल संकट से यात्री बेहाल

Updated at : 03 Jan 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर स्टेशन पर पेयजल संकट से यात्री बेहाल

राजगीर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर सूखा पड़ा नल. राजगीर : रेलवे स्टेशन राजगीर में इन दिनों पानी के लिए हहाकार मचा हुआ है. पैसेंजर से लेकर रेलकर्मियों भी पानी के लिए पानी पानी हो रहे है. बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन राजगीर का प्लेटफार्म नंबर एक व दो सहित जीआरपी थाना, […]

विज्ञापन

राजगीर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर सूखा पड़ा नल.

राजगीर : रेलवे स्टेशन राजगीर में इन दिनों पानी के लिए हहाकार मचा हुआ है. पैसेंजर से लेकर रेलकर्मियों भी पानी के लिए पानी पानी हो रहे है. बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन राजगीर का प्लेटफार्म नंबर एक व दो सहित जीआरपी थाना, आरपीएफ बैरेक, ऑपरेटिंग ऑफिस आदि में पानी का आपूर्ति करने वाला मोटर पिछले चार दिनों से जला है. जिसकी मरम्मती अब तक नहीं हो पायी है. मोटर के जल जाने के कारण स्टेशन पर पानी की आपूर्ति पिछले चार दिनों से बंद है.
जिसके कारण स्टेशन में पानी के लिए त्राहिमान मचा है. यात्री पानी के लिए बोतल और बर्तन आदि लेकर इधर उधर दौड़ लगा रहे है. यात्री पानी के लिए स्टेशन पर लगा नल के स्टैंड पोस्ट पर बड़ी आशा के साथ आते हैं. परंतु नल से पानी का न टपकते देख निराश हो कर वापस हो रहे हैं. मजबूरीवश लोगों को पानी की बोतल लेकर काम चलाना पड़ रहा है. इससे भी बुरा हाल स्टेशन के स्टॉफ का है. वे कहते हैं कि वे शौचालय जाने, स्नान करने, खाना बनाने से लेकर बर्तन मांजने तक के लिए बड़े बड़े जार का पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है. इस विषय में टीसीआई मंतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मोटर जल जाने की शिकायत संबंधित पदाधिकारी को की गई है. संभवत: एक दो दिनों में इसे ठीक कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन