दोषी को बचाने के लिए कराया जाता है काउंटर केस : भाजपा
Updated at : 27 Dec 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

बढ़ती घटना से भयभीत है जिले के व्यवसायी बिहारशरीफ : जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय अस्पताल चौक पर महाधरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए विधायक डॉ.सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन से जनमानस का विश्वास उठ गया है. नाकरात्मक सोच के कारण जनमानस को […]
विज्ञापन
बढ़ती घटना से भयभीत है जिले के व्यवसायी
बिहारशरीफ : जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय अस्पताल चौक पर महाधरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए विधायक डॉ.सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन से जनमानस का विश्वास उठ गया है. नाकरात्मक सोच के कारण जनमानस को बेहद परेशानी हो रही है. बिहारशरीफ में स्वर्ण व्यवसायी भाइयों को गोली मार दिया गया .इसमें एक भाई की जान भी चली गयी. दूसरा भाई अस्पताल में इलाज रतहै.
जिले में विधि व्यवस्था का हाल एकदम से खराब है. पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि आज आम नागरिक दिन में भी सुरक्षित नहीं है. जंगलराज से भी खराब स्थिति हो गयी है. जब से सूबे में महागठबंधन की सरकार बनी है आम जनता को काफी परेशान किया जा रहा है. नेतागण ने स्वर्ण व्यवसासी बंधु के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफतार करने की मांग की है. जिलाध्यक्ष रामसागर ने कहा कि दोषी पर कार्रवाई की जाये. इस मौके पर वरीय नेता विश्वनाथ भगत,पूर्व प्रत्याशी कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, बीरेन्द्र गोप, ई रविशंकर प्रसाद, अविनाश प्रसाद सिंह, अनिरूद्व कुमार, राजेश्वर सिंह,रीना देवी, डॉ.आशुतोष कुमार, अमरकांत भारती, शैलेन्द्र कुमार, धीरज कुमार, अमरेन्द्र,रंजय सिंह, संजय कुमार, विजय विश्वकर्मा, सतीश चौधरी, शिवलाल यादव, औधे साव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




