नाला में गिरने से बुजुर्ग की मौत

Updated at : 23 Dec 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
नाला में गिरने से बुजुर्ग की मौत

बिहारशरीफ : स्थानीय कमरूउद्दीनगंज वार्ड नंबर 26 में बुधवार की रात्रि में नाले में गिर जाने से 65 वर्षीय बुजुर्ग फकीरचंद की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रात्रि में बुजुर्ग किसी काम को लेकर निकला था. इसी दौरान घर के पास ही खुले नाले में वह गिर गया. अंधेरा होने की वजह से […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : स्थानीय कमरूउद्दीनगंज वार्ड नंबर 26 में बुधवार की रात्रि में नाले में गिर जाने से 65 वर्षीय बुजुर्ग फकीरचंद की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रात्रि में बुजुर्ग किसी काम को लेकर निकला था. इसी दौरान घर के पास ही खुले नाले में वह गिर गया. अंधेरा होने की वजह से बुजुर्ग को खुले नाले दिखलायी नहीं पड़ा. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया. घटना वंदना सिनेमा के पीछे की है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण की मांग नगर आयुक्त के साथ ही वार्ड पार्षद से कई बार की गयी थी,

लेकिन इस ओर आजतक ध्यान नहीं दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही डीएम डॉ त्याग राजन, एसएम ने सदर बीडीओ को घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया. बीडीओ अंजन दत्ता ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को तत्काल सरकारी सहायता के रूप में 20 हजार प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि नाला निर्माण नहीं होने से मोहल्ले-वासियों को हो रही परेशानी का उल्लेख करते नगर आयुक्त को एक रिर्पोट सौंपी जायेगी, जिसमें नाला का निर्माण कराने का आग्रह किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन