कोर्ट ने राजगीर थानाध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण

Updated at : 21 Dec 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट ने राजगीर थानाध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण

बिहारशरीफ : जिला किशोर न्याय परिषद् प्रधान दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्रा ने राजगीर थानाप्रभारी को स्पष्टीकरण नोटिस निर्गत किया है. इसके अनुसार घटना के पांच माह बाद भी जेजेबी 299/165 के तहत जब्ती सूची राजगीर थानाप्रभारी ने समर्पित नहीं की है. इसकी मांग कोर्ट ने 22 अगस्त, 2016 को ही की थी. इस मामले में जब्त […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिला किशोर न्याय परिषद् प्रधान दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्रा ने राजगीर थानाप्रभारी को स्पष्टीकरण नोटिस निर्गत किया है. इसके अनुसार घटना के पांच माह बाद भी जेजेबी 299/165 के तहत जब्ती सूची राजगीर थानाप्रभारी ने समर्पित नहीं की है. इसकी मांग कोर्ट ने 22 अगस्त, 2016 को ही की थी. इस मामले में जब्त मोटरसाइकिल तथा अन्य सामग्रियों की सूची समर्पित करने का निर्देश यथाशीघ्र करने के लिए कहा गया था,

परंतु अब तक थाना द्वारा कोर्ट आदेश की अवहेलना करते हुए कुछ भी समर्पित नहीं करने से मामले की कार्रवाई में कोई प्रगति नहीं हो रही है. कोर्ट ने थानाप्रभारी से इस उपेक्षापूर्ण रवैये पर नोटिस निर्गत करते हुए बचाव के लिए सदेह 5 जनवरी, 2017 को स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण मांगा है. अन्यथा पुलिस अधीक्षक से कोर्ट आदेशों की अवहेलना पर वेतन उस समय तक बंद करने की अनुशंसा करेगा, जब तक न्यायालय आदेश का पालन नहीं किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन