स्कॉर्पियो व ट्रक की टक्कर में दो की मौत, एक जख्मी

बिहारशरीफ : एनएच 31 पर भागनबिगहा थाना क्षेत्र के बाजार से दक्षिण मंगलवार की रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो व ट्रक की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों मृतक नगरनौसा थाना क्षेत्र के थे. घायल चालक चंडी थाना क्षेत्र का है. स्कॉर्पियो […]
बिहारशरीफ : एनएच 31 पर भागनबिगहा थाना क्षेत्र के बाजार से दक्षिण मंगलवार की रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो व ट्रक की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों मृतक नगरनौसा थाना क्षेत्र के थे. घायल चालक चंडी थाना क्षेत्र का है. स्कॉर्पियो बिहारशरीफ से हरनौत व नरसंडा-जैतीपुर मोड़ होते हुए नगरनौसा जा रही थी.
भागनबिगहा बाजार पहुंचने से पहले ही बख्तियारपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गयी. इससे स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया. घटना की सूचना पर भागन बिगहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो से तीन लोगों को बाहर निकाला. इनमें से दो की मौत हो गयी थी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी था. मरनेवालों की पहचान नगरनौसा बाजार निवासी विद्यानंद यादव एवं मनीचक बांव निवासी लक्षण गोप के रूप में हुई है. घायल चालक मुकेश कुमार चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाला है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से चिकित्सकों
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




