महिलाओं ने घेरा थाना, हुई पंचायत
Updated at : 14 Dec 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

गुहार. फाइनेंस कंपनी से जुड़ी महिला की मौत पर हुअा हंगामा मेहनत की कमाई डूब जाने से भयभीत थीं महिलाएं वार्ड पार्षद की उपस्थिति में हुई पंचायती के बाद मानी महिलाएं बिहारशरीफ : शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के मुरारपुर (ब्रहमस्थान) की महिला शांति देवी की मौत पर आसपास मुहल्ले की महिलाओं ने मंगलवार को […]
विज्ञापन
गुहार. फाइनेंस कंपनी से जुड़ी महिला की मौत पर हुअा हंगामा
मेहनत की कमाई डूब जाने से भयभीत थीं महिलाएं
वार्ड पार्षद की उपस्थिति में हुई पंचायती के बाद मानी महिलाएं
बिहारशरीफ : शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के मुरारपुर (ब्रहमस्थान) की महिला शांति देवी की मौत पर आसपास मुहल्ले की महिलाओं ने मंगलवार को थाने का घेराव किया और छाती पीट पीटकर विलाप किया. महिलाओं के इस तरह के आचरण से अवाक पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो पता चला कि मृतक महिला शांति देवी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से जुड़ी थी. वह जरूरतमंद महिलाओं को लोन दिलाती थी और रुपये जमा करने वाली महिलाओं को सूद समेत राशि का भुगतान कराती थी. उसकी मौत के बाद सैकड़ों महिलाओं को उसकी जमा पूंजी डूबने का डर सता रहा है. एक अनुमान के अनुसार करीब एक करोड़ रुपये बाजार से शांति देवी ने उठा रखा था. उसका कोई कागजात रुपये जमा कराने वाली महिलाओं के पास नहीं है.
पीड़ित महिलाएं गरीब व मध्यवर्गीय परिवार की हैं. पुलिस ने मृतका शांति देवी के पुत्र अजीत कुमार मेहता, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार एवं पप्पू कुमार को थाने बुलाकर वार्ड पार्षद दिलीप कुमार की उपस्थिति में पंचायती करायी. पंचायती के अनुसार शांति देवी के श्राद्ध कार्य के बाद उनके पुत्रों द्वारा महिलाओं के जमा कराये गये पैसे वापस लौटाने पर विचार किया जायेगा. यदि ऐसा नहीं किया गया तो मृतक शांति देवी के पुत्रों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पंचायती एक सादे कागज पर लिख कर की गयी है. लहेरी के प्रभारी थानाध्यक्ष राजन मालवीय ने सभी महिलाओं को समझा-बुझा कर वहां से हटाया.
यहां बतादें कि कुछ दिन पूर्व शांति देवी अचानक लापता हो गयी थी. मंगलवार की अहले सुबह उनके पुत्रों ने शांति देवी का शव लेकर घर लौटे तो हंगामा खड़ा हो गया. कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी दिन-रात की मेहनत की कमाई पर शांति देवी कुंडली मार कर बैठ गयी थी. उस राशि को हड़पने के लिए शांति देवी के पुत्रों ने ही उसकी हत्या कर दी है. मृतका शांति देवी के पुत्र अजीत कुमार का कहना है कि उसकी मौत बंगाल के बोलपुर (कोलकाता) में हुई है.
तीन प्रखंडों में स्वास्थ्य आंचल का शुभारंंभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




