जच्चे-बच्चे के स्वास्थ्य पर रहेगी नजर जीविका दीदी को मिली जिम्मेवारी

बिहारशरीफ : गर्भवती माताओं एवं शिशुओं को स्वस्थ रखने के लिए मिशन स्वास्थ्य आंचल की शुरुआत की गयी है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व नियमित जांच सुनिश्चित करना है, जिससे कि जच्चा एवं बच्चा दोनों सुरक्षित रहें. उक्त बातें जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग रंजन ने चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन […]
बिहारशरीफ : गर्भवती माताओं एवं शिशुओं को स्वस्थ रखने के लिए मिशन स्वास्थ्य आंचल की शुरुआत की गयी है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व नियमित जांच सुनिश्चित करना है, जिससे कि जच्चा एवं बच्चा दोनों सुरक्षित रहें. उक्त बातें जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग रंजन ने चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन स्वास्थ्य आंचल नामक कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान में 65 प्रतिशत माताओं का ही नियमित प्रसव पूर्व जांच हो जाता है.
मिशन स्वास्थ्य आंचल का लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत माताओं का समय पर सभी जांच हो एवं उनका स्वास्थ्य ठीक रहे. इससे शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में भी काफी कमी आयेगी उप स्वस्थ्य नालंदा का निर्माण हो सकेगा. जिला प्रशासन द्वारा मिशन स्वस्थ आंचल को वर्तमान में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चंडी, करायपरशुराय एवं राजगीर प्रखंड में शुरू किया गया है. कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंडों में जीविका एवं आंगनबाड़ी दीदीओं की मदद से गर्भवती माताओं का सर्वेक्षण कराया गया है. प्रत्येक गर्भवती माताओं के साथ एक दीदी को टैग कर दिया गया है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उनके जांच का रोस्टर बना दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




