राजगीर में अंतरजिला खेलकूद स्पर्धा शुरू
Updated at : 14 Dec 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

आयोजन. नेहरू युवा केंद्र नालंदा एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में हो रही प्रतियोगिता राजगीर : नेहरू युवा केंद्र नालंदा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रघुनंदन व्याय क्लब पंडितपुर के द्वारा अंतरजिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन मंगलवार को राजगीर नगर पंचायत के नगर प्रबंधक विनय रंजन, वार्ड आयुक्त […]
विज्ञापन
आयोजन. नेहरू युवा केंद्र नालंदा एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में हो रही प्रतियोगिता
राजगीर : नेहरू युवा केंद्र नालंदा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रघुनंदन व्याय क्लब पंडितपुर के द्वारा अंतरजिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन मंगलवार को राजगीर नगर पंचायत के नगर प्रबंधक विनय रंजन, वार्ड आयुक्त श्याम किशोर भारती व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर नगर प्रबंधक विनय रंजन ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र इस तरह के ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण उपेक्षित खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा उजागर करने का अवसर देती है. यह काफी सराहनीय कदम है.
युवा खेलकूद के माध्यम से जिला प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बनाकर रोजगार से भी जुड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि खेल में लोग आपसी वैमन्सता को भूल कर खेल भावना से खेल को खेलें, तो एक दिन उन्हें बड़ी सफलता मिल सकता है. खेल एक प्रकार के संपूर्ण व्यायाम भी है. उन्होंने कहा कि अब सरकार प्रदेश और देश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भी प्राथमिकता दे रही है. खेल से लोग अपना बेरोजगारी भी दूर कर सकते हैं. इस प्रतियोगिता के प्रथम दिन स्टार क्लब विरायतन राजगीर व बिम्बसार क्लब राजगीर के बीच फुटबॉल मैच खेला गया. जिसमें बिम्बसार क्लब एक गोल से जीत दर्ज किया. इस प्रतियोगिता में जिले के कुल आठ फुटबॉल टीमें भाग ले रही है. इस तरह कब्बडी मैच में भी आठ टीमें भाग लिया. पहला मैच आईिडलय क्लब एवं स्व. यादव क्लब के बीच खेला गया. जिसमें आईिडयल क्लब ने जीत दर्ज किया. इस मौके पर रघुनंदन व्यास क्लब के अध्यक्ष बिरजू राजवंशी, मो इहतेशाम मलिक, मो नजीम मलिक सहित अनय मौजूद थे.
राजगीर में 15 को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित : राजगीर. केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी नालंदा का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार 15 दिसंबर को किया जायेगा. जिसमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, छोटे बच्चों का जलेबी रेस, मेढ़क कूद, रीले रेस सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि आयुद्य निर्माणी नालंदा के महाप्रबंधक शरद घोड़ के एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दीप शिखा महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा शोभा घोड़के होंगी. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी केंद्रीय विद्यालय राजगीर के आनंद कुमारी त्रिपाटी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पूर्व स्वागत गान, स्वागत भाषण मार्च तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. समापन समारोह के बाद प्रतियोगिता में अव्वल आये विजेताओं को शिल्ड, मेडल व प्रमाणपत्र देकर मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे.
दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा आयोजित : तेल्हाड़ा. नेहरू युवा केंद्र बिहारशरीफ की ओर से मंगलवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृत उच्च विद्यालय तेल्हाड़ा के मैदान में शुरू किया गया. जिसमें अनुमंडल के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस अवसर पर स्टेट रेफरी व नेशनल खिलाड़ी कुणाल बनर्जी, जितेंद्र साईं, आशुतोष कुमार, मनोज चंद्रवंशी, शिवेंद्र कुमार, शिव नारायण दास, रामाश्रय प्रसाद, संजू कुमारी, कल्याणी गोयल, सोनी कुमारी, विजय कुमार समेत दर्जनों खेल प्रेमियों ने विस्तृत रूप से खेल पर प्रकाश डालें.
ताइक्वांडो में शेखपुरा को मिले 16 पदक : शेखपुरा. स्टेट ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिला के खिलाड़ियों ने 16 पदक प्राप्त करने में सफलता पायी है. जिला के खिलाड़ियों ने इस आयोजन में अपना परचम लहराया. पटना में आयोजित इस चैंपियनशिप में कुल 32 खिलाड़ियों को भेजा गया था, जिसमें 18 बालिका और 14 बालक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से अमर कुमार लाल और रवि सागर को टीम कोच के रूप में भेजा गया था. जिला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के इस उम्दा प्रदर्शन पर यहां खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा विजेताओं को बधाई दी है.
प्राप्त जानकारी में बताया गया कि चार स्वर्ण तथा चार कांस्य और आठ रजत पदक के साथ कुल 16 पदक में बालिका का योगदान ज्यादा था. स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली खुशी कुमारी, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी और कुंदन कुमार है. वहीं रजत पदक विजेता सुप्रिया कुमारी, कीर्ति कुमारी, खुशी गुप्ता, अमित राज, श्रुति रंजन, नीलू कुमारी और प्रियंका है. जबकि प्रियांशी राज, राजकुमार, बंटी कुमार, सुनंदा ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




