1.60 करोड़ परिवारों के घरों में बनाये जायेंगे शौचालय: मंत्री

बिहारशरीफ : सूबे के लोगों को खुले में शौच से मुक्त करने की दिशा में बिहार सरकार निरंतर काम करने में लगी है. सरकार की सोच है कि हर परिवार के घर में शौचालय की व्यवस्था हो. ताकि लोग बाहरी शौच से मुक्त होकर स्वच्छ जीवन यापन कर सकें. इस कार्य को मूर्तरूप देने के […]
बिहारशरीफ : सूबे के लोगों को खुले में शौच से मुक्त करने की दिशा में बिहार सरकार निरंतर काम करने में लगी है. सरकार की सोच है कि हर परिवार के घर में शौचालय की व्यवस्था हो. ताकि लोग बाहरी शौच से मुक्त होकर स्वच्छ जीवन यापन कर सकें. इस कार्य को मूर्तरूप देने के लिए नीतीश सरकार ने ठोस रणनीति बनायी है. इस योजना के तहत सूबे के 1.60 करोड़ परिवारों के घरों में शौचालय बनाये का लक्ष्य रखा गया है. निर्धारित लक्ष्य को पाने की दिशा में सरकार काम करने में लगी है. सूबे के ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने यह बातें स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से कहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




