ठंड बढ़ी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Updated at : 13 Dec 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

आफत. पिछले एक सप्ताह से ठंड और कुहासे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी बिहारशरीफ में ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग. बिहारशरीफ : पिछले एक सप्ताह से ठंड और शीतलहर ने लोगों को परेशान कर रखा है. सोमवार को भी इसमें कोई विशेष कमी नहीं देखी गयी. दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सूर्य […]
विज्ञापन
आफत. पिछले एक सप्ताह से ठंड और कुहासे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
बिहारशरीफ में ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग.
बिहारशरीफ : पिछले एक सप्ताह से ठंड और शीतलहर ने लोगों को परेशान कर रखा है. सोमवार को भी इसमें कोई विशेष कमी नहीं देखी गयी. दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सूर्य देव के दर्शन होने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली. पछुआ हवा के चलने से कनकनी बरकार रही. सुबह में कुहासा छाया रहा. ठंड के कारण कुहासा बारिश की छोटी छोटी बूंदे बनकर गिर रही थी. जिस कारण ठंड में और बढ़ोतरी हो गई. ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़ों का सहारा लेने व अलावा तापने को मजबूर है.
पारा गिरने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है. शहर से गांव तक लोग ठंड से कांप रहे हैं. इस ठंड से बच्चे व बूढ़े सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द के शिकार हो रहे हैं. पारा लगातार गिरने का कारण कश्मीर घाटी व हिमाचार प्रदेश में हो रही बर्फवारी को बताया जा रहा है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो यह सिलसिला अभी चलने की संभावना है. सर्द पछुआ हवा की कनकनी से सुबह लोगों को बिस्तर छोड़ने और रजाई से निकलने में आलस आने लगा है. शाम होते ही लोग अपने घरों में बंद होकर बिस्तर में घुस जा रहे हैं. सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेलिसयस रिकार्ड किया गया.
प्रारंभिक स्कूल 15 तक बंद रखने का आदेश : जिलाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम ने घोर कुहासा, शीतलहर व अत्यधिक ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी प्रारंभिक, मध्य विद्यालयों के कक्षा पांच तक का शिक्षण कार्य 13 से 16 दिसंबर तक स्थगित रखने का आदेश दिया है. अन्य कक्षाओं का शिक्षण कार्य पूर्वाह्न 10 बजे से करने का आदेश दिया. डीएम ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को उक्त आदेश का अक्षरस: अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है.
ठंड से बचाव में नहीं हो कोई कमी : कड़ाके की ठंड व शीतलहर से आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर पंचायत एवं शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाने का निर्देश जिले के सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया है. शहर के चौक-चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी चौक-चौराहों एवं गरीबों की बस्ती में अलाव की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है. डीएम ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश दिया है कि असहायों के बीच कंबल वितरण सुनिश्चित किया जाय. गरीबों के बीच करीब एक हजार कंबल बांटने की व्यवस्था की जा रही है.
ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त: बेन. पिछले पांच दिनों में जारी हाड़कंपा देने वाली ठंड से प्रखंड क्षेत्र में आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया. खासकार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों का स्कूल जाना चुनौती से कम नहीं है. इसके अलावा यात्रा करने वाले, अस्पताल या फिर प्रखंड मुख्यालय अपने-अपने कार्य को जाने वाले लोगों के लिए भी ठंड जानलेवा बनी हुई है. इसके बाद भी प्रखंड प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. खासकर कड़ाके के ठंड से पशुपालक और किसान खासे प्रभावित हो रहे हैं. सीओ सुबोध कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के बाजार में अलाव जलाये जाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था कर दी गयी है.
खंधा में छापेमारी, शराब बनाने वाला एक गिरफ्तार
22 बोतल शराब के साथ एक धराया
चंडी में शराब के साथ गिरफ्तार किये गये अकल केवट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




