नियोजन मेले में 281 युवकों को मिला ज्वाइनिंग लेटर

बिहारशरीफ : सोमवार का दिन युवकों के नाम रहा. हालांकि कड़ाके की ठंड होने के बाद भी नियोजन मेला में युवकों की अपार भीड़ उमड़ी. शहर के सोगरा कॉलेज में श्रम नियोजन विभाग के द्वारा नियोजन कैंप लगाया गया. कैंप को लेकर युवकों का पहले से ही इंतजार कर रहे थे. नियोजन मेला में विभिन्न […]
बिहारशरीफ : सोमवार का दिन युवकों के नाम रहा. हालांकि कड़ाके की ठंड होने के बाद भी नियोजन मेला में युवकों की अपार भीड़ उमड़ी. शहर के सोगरा कॉलेज में श्रम नियोजन विभाग के द्वारा नियोजन कैंप लगाया गया. कैंप को लेकर युवकों का पहले से ही इंतजार कर रहे थे. नियोजन मेला में विभिन्न कंपनियों के द्वारा स्टॉल लगाया गया है.शर्तों का पालन करने वाले युवकों को कंपनियों के द्वारा ज्वाइंनिंग लेटर भी दिया गया. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये 495 युवकों ने नौकरी के लिए बायोडाटा कंपनियों को समर्पित किया. कंपनी द्वारा कागजात जांच के बाद 28 युवकों का इंटरव्यू लिया गया.
इंटरव्यू में सफल होने वाले 214 युवकों की फाइनल सूची तैयार की गयी. सफल 214 युवकों का ऑनस्पाट सेलेक्शन किया गया. मेला का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी श्याम प्रकाश शुक्ल जविन बीमा निगम के विकास पदाधिकारी अतुल कुमार व सुमन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. लोगों ने कहा कि नियोजन मेला से सैकड़ों युवकों को फायदा होता है. घर बैठे लोगों को नौकरी उपलब्ध कराये जाने की सोच के तहत ही कैंप का आयोजन किये जाते है. विभाग के द्वारा अब तक जिले में कई बार कैंप लगाकर युवकों को नौकरी दिलायी जा चुकी है. नियोजन मेला में सफल युवकों को कंपनी के द्वारा ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया. सरकार की सोच है कि जिला स्तर पर कैंप लगाकर युवकों को नौकरी दी जाये. इसी के तहत नियोजन मेला लगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




