नौकरी चाहिए, तो नियोजन मेले में पहुंचे

Updated at : 12 Dec 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरी चाहिए, तो नियोजन मेले में पहुंचे

बिहारशरीफ : युवा बेरोजगारों को लिये अच्छी खबर यह है कि अब आपके शहर बिहारशरीफ में एक बार फिर नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन होने जा रहा है. बिहारशरीफ के गगन दीवान से आगे सोगरा कॉलेज के कैंपस में सोमवार को नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन होने जा रहा है. इसकी तैयारी कार्यालय […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : युवा बेरोजगारों को लिये अच्छी खबर यह है कि अब आपके शहर बिहारशरीफ में एक बार फिर नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन होने जा रहा है. बिहारशरीफ के गगन दीवान से आगे सोगरा कॉलेज के कैंपस में सोमवार को नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन होने जा रहा है. इसकी तैयारी कार्यालय द्वारा कर ली गयी है.

मेला में 15 से 20 कंपनियों ने भाग लेने की सहमति प्रदान कर दिया है. उक्त कंपनियों के द्वारा एक हजार लोगों को नौकरी दिये जाने की सहमति भी जतायी है. प्राइवेट लिमिटेड फर्म में नौकरी के इच्छुक युवक-युवतियों मेला में आकर अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित कंपनी के काउंटर पर बाॅयो-डाटा दे सकते हैं.

नियमों को पालन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑन स्पाट ज्वाइनिंग लेटर दे दिये जायेंगे. जिला नियोजन पदाधिकारी श्याम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शिव शक्ति बायोटेक पटना, नव भारत फर्टीलाइजर पटना समेत 20 कंपनी से आने की सहमति दे दिया है.
इन कंपनियों की
मिली है सहमति
शिवशक्ति बायोटेक पटना, नवभारत फर्टीलाइजर पटना, नोर्थ एंड साउथ बिहार इलेक्ट्रानिक्स पावर मेनटेंनेस, उन्न्त बायोटेक्नोलॉजी पटना, एसआइएस सेक्यूरिटी , सूर्या सेक्यूरिटीज, स्कारपिक्स इंडिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन