उज्ज्वला योजना में पिछड़ा नालंदा

Updated at : 12 Dec 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना में पिछड़ा नालंदा

आयोजन. मुफ्त गैस कनेक्शन देने को एजेंसी संचालकों का सेमिनार बिहारशरीफ : जिले के गैस एजेंसी संचालकों का प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना स्थानीय नाला रोड में रविवार को सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में योजना के तहत गैस का कनेक्शन देने एवं कैशलेश समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सेमिनार को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

आयोजन. मुफ्त गैस कनेक्शन देने को एजेंसी संचालकों का सेमिनार

बिहारशरीफ : जिले के गैस एजेंसी संचालकों का प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना स्थानीय नाला रोड में रविवार को सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में योजना के तहत गैस का कनेक्शन देने एवं कैशलेश समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सेमिनार को संबोधित करते हुए पीपी इंडेन सर्विस के प्रोपाइटर सुनील कुमार ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत देश भर में 1.5 करोड़ बीपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था. इसमें से बिहार को 10 लाख लोगों को मुफ्त कनेक्शन देना था.
यह लक्ष्य पूरा हो गया है. उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस का कनेक्शन देने में बिहार काफी पीछे हैं. सूबे में नालंदा का स्थान 35वां है, नालंदा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले इसके लिए उन्होंने लोगों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत पर बल दिया.
उन्होंने कहा कि अप्रैल 2017 में उज्ज्वला टू के नाम से सरकार द्वारा नयी योजना शुरू करने की संभावना है. जिसमें जिन घरों में महिलाओं
का नाम नहीं है सिर्फ पुरुषों का नाम है,
उनको भी मुफ्त गैस कनेक्शन मुहैया कराया जायेगा. जिसमें इएमआइ (लोन) की सुविधा नहीं दी जायेगी. जिस प्रकार आधार से 80 प्रतिशत उपभोक्ता जुड़े हैं, उसी तरह से उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कैशलेश सिस्टम को पूरी तरह से लागू करने के पहले गैस एजेंसी संचालकों एवं वेंडरों को प्रशिक्षण के साथ ग्राहकों के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत है.
विंध्यवासनी भारत गैस के श्रवण कुमार, जेपी इंडेन के सुजीत कुमार, दीपेंद्र इंडेन के अरविंद कुमार, कौशलया इंडेन नूरसराय के मनोज कुमार, अभय शंकर इंडेन के अभय शंकर, जयमाता दी के रंजीत कुमार, बिहारशरीफ भारत गैस के शिशुपाल कुमार, प्रियंका इंडेन बिंद के संचालक आदि ने उज्ज्वला योजना के साथ ही कैशलेश के बारे में कहा कि कोई भी नयी योजना आने पर शुरुआत में थाोड़ी परेशानी होती है, पर समय बीतने के साथ वह सुगम हो जायेगा. इस सेमिनार में बिहारशरीफ के एमओ रमाकांत तिवारी, नूरसराय व अस्थावां के एमओ, अनुश्रवण समिति के सदस्य भी मौजूद थे.
सेमिनार में प्रधानमंत्री की कैशलेश स्कीम पर हुई चर्चा
नाला रोड में गैस एजेंसी के संचालकों का सेमिनार में जानकारी देते सुनील कुमार.
उज्ज्वला योजना लाभ के लिए ऐसे दें आवेदन
बीपीएल परिवार की महिला के नाम से गैस के नये कनेक्शन के लिए आवेदन दिया जा सकता है.
आवेदन प्रपत्र भरकर उसमें जनधन बैंक एकाउंट एवं आधार नंबर की फोटो कॉपी संलग्न करनी है.
नया कनेक्शन ऑयल मार्केटिग कंपनी के द्वारा योग्य अभ्यर्थियों को दिया जायेगा.
इएमआइ की रकम गैस रिफिल के दौरान मिलने वाली सब्सिडी से की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन