गृहस्वामी को बंधक बना लूटा

Updated at : 10 Dec 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
गृहस्वामी को बंधक बना लूटा

लूटकांड में एक लाख की संपत्ति ले भागे घटना में सात की संख्या में थे डकैत शामिल बिहारशरीफ/चंडी : थाना क्षेत्र एनएच 30ए चिरैयापुल के पास एक मकान पर धावा बोलकर डकैतों ने गृहस्वामी सुरेश प्रससद की पिटाई कर डकैतों ने लाखों रुपये की संपति लूट ले गये. गुरुवार की रात्रि में डकैतों ने सुरेश […]

विज्ञापन
लूटकांड में एक लाख की संपत्ति ले भागे
घटना में सात की संख्या में थे डकैत शामिल
बिहारशरीफ/चंडी : थाना क्षेत्र एनएच 30ए चिरैयापुल के पास एक मकान पर धावा बोलकर डकैतों ने गृहस्वामी सुरेश प्रससद की पिटाई कर डकैतों ने लाखों रुपये की संपति लूट ले गये. गुरुवार की रात्रि में डकैतों ने सुरेश प्रसाद के मकान के पिछवाड़े से ईंट के सहारे छत पर चढ़ गये और फिर अंदर घुस गये. गृहस्वामी सुरेश प्रसाद को कब्जे में लेकर उनके साथ मारपीट व घर में रखे रुपये व अन्य कीमती सामान के बारे में जानकारी प्राप्त की. घर में रुपये नहीं होने की बात सुनकर डकैत नाराज होकर गृहस्वामी की जमकर पिटाई की और उनकी पत्नी कुंती देवी के कान की बाली झपट लिये. इससे कुंती देवी का कान फट गयी. सुरेश प्रसाद के छह वर्षीय अंकुश कुमार के गर्दन पर चाकू सटाकर डकैतों ने उसे कब्जे में ले रखा था.
पीड़ित गृहस्वामी सुरेश प्रसाद ने बताया कि आधी रात के समय सात की संख्या में रहे डकैत घर में प्रवेश कर गये. सभी डकैत हथियार से लैश थे और पीठ पर बैग लिये हुए थे. इनकी उम्र 18-24 वर्ष के बीच रही होगी. डकैतों ने घर में रखे सभी बक्से तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के करीब 80 हजार रुपये के जेवरात व कीमती सामान लेकर मकान के पिछले हिस्से के गेट से फरार हो गये. जाते-जाते डकैतों ने घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया. पीडि़त सुरेन्द्र प्रसाद का पैतृक घर सतनाग पड़ता है.
वह चिरैयापुल के पास घर बनाकर रहते हैं. उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने गांव के चौकीदार के फोन पर भोर में दी. शुक्र वार की अहले सुबह चंडी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और पीडि़त गृहस्वामी का फर्द ब्यान दर्ज किया. गृहस्वामी ने बताया कि उनका पुत्र सुधीर कुमार बुधवार को पत्नी के साथ चंडी से दिल्ली गया है. उसका भाई अनिल भी दिल्ली में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. अनिल के अंडर ग्राउंड हिस्से में फेरीवाले का सामान रखा हुआ था, जो बच गया है. चंडी के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना की जांच कर रही है.डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन