हड़ताल पर रहे रोपवे कर्मी, रोष एमडी के अड़ियल रवैये से नाराजगी

Updated at : 09 Dec 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे रोपवे कर्मी, रोष एमडी के अड़ियल रवैये से नाराजगी

राजगीर : गुरुवार को बिहार राज्य पर्यटन कर्मचारी संघ के हड़ताल के कारण राजगीर रज्जु मार्ग (रोपवे) का परिचालन ठप रहा. अपने विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य पर्यटन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में रोपवे व घोड़ाकटोरा के कर्मियों ने गुरुवार को अपना काम छोड़ कर धरने पर बैठे रहे. धरने पर बैठे कर्मी नारेबाजी […]

विज्ञापन

राजगीर : गुरुवार को बिहार राज्य पर्यटन कर्मचारी संघ के हड़ताल के कारण राजगीर रज्जु मार्ग (रोपवे) का परिचालन ठप रहा. अपने विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य पर्यटन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में रोपवे व घोड़ाकटोरा के कर्मियों ने गुरुवार को अपना काम छोड़ कर धरने पर बैठे रहे. धरने पर बैठे कर्मी नारेबाजी और अपने नौ सुत्री मांगों के लिए अपनी आवाज बुलंद की. संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि पर्यटन विकास निगम के कर्मी नौ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं.

जिसे लेकर कई बार राजगीर के रोपवे सहित पर्यटन विभाग के अन्य प्रतिष्ठान को पूरे बिहार में बंद रखा गया था. उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रबंधन निदेशक के साथ अपनी मांगों को लेकर वार्ता थी. परंतु एमडी के अडि़यल रवैये के कारण यह वार्ता विफल हो गई. जिसे लकर गुरुवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया गया. इसके बाद भी अगर उनकी मांग के विषय पर विभाग संवेदनशील नहीं होती है तो फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा इस एक दिवसीय हड़ातल के बाद उनकी मांग के अनसुनी होने की सूरत में 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य हो जायेंगे.
इस मौके पर रोपवे प्रबंधक मुकेश कुमार,राजाराम राजवंशी राजन,रामकुमार सिंह,अजीत कुमार,छोटे लाल यादव,कमलेश कुमार,जलधर यादव,शत्रुधन राम,लक्ष्मि देवी, रामपति देवी,सीता राम राजवंशी,सुरेन्द्र कुमार,रामेश्वर राम सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन