धान खरीद में नालंदा होगा अव्वल

Updated at : 09 Dec 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद में नालंदा होगा अव्वल

48 घंटों में होगा राशि का भुगतान डीएम ने दिये बीडीओ सीओ को कई टास्क लक्ष्य को बढ़ाये जाने की जरूरत : अध्यक्ष बिहारशरीफ : जिले के किसानों को उनकी उपज का भरपूर लाभ मिलना चाहिए.इस वर्ष जिले में धान की अच्छी पैदावार को देखते हुए धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य 1.5लाख मीट्रिक टन से बढ़ाने […]

विज्ञापन

48 घंटों में होगा राशि का भुगतान

डीएम ने दिये बीडीओ सीओ को कई टास्क
लक्ष्य को बढ़ाये जाने की जरूरत : अध्यक्ष
बिहारशरीफ : जिले के किसानों को उनकी उपज का भरपूर लाभ मिलना चाहिए.इस वर्ष जिले में धान की अच्छी पैदावार को देखते हुए धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य 1.5लाख मीट्रिक टन से बढ़ाने की भी जरूरत है. ताकी किसानों को शेष धान अतिरिक्त जगहों पर बेचना नहीं पड़े. डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम गुरुवार को स्थानीय टाउन हॉल में धान अधिप्राप्ति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों व पैक्स अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता विभाग,
पैक्स अध्यक्ष व एसएफसी समन्वय बनाकर कार्य करें इससे लक्ष्य पाना आसान होगा. उन्होंने सभी सीओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को लगान रसीद तथा एलपीसी जारी करने में कोताही नहीं बरतें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी. सभी बीडीओ तथा सीओ को गोदामों को खोजकर सूची बनाने तथा सूची को एसएफसी के प्रबंध निदेशक को सौंपने का निर्देश दिया. किसानों को अपनी उपज की राशि प्राप्त करने में किसी तरह की बाधा नहीं आये इसके लिए उन्होंने नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक को 48 घंटों के भीतर भुगतान करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस मौके पर बैंक़ के प्रबंधक निदेशक विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिस क्षेत्र में किसानों की जमीन होती है उसी क्षेत्र के पैक्सों में धान बेचना होता है,उनका घर चाहे किसी दूसरे पैक्स में हो. बैंक़ के अध्यक्ष डॉ.जितेन्द्र कुमार ने धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को बढ़ाये जाने की जरूरत बतायी. उन्होंने कहा कि जिले के तमाम किसानों का ऑनलाइन पंजीयन कर धान अधिप्राप्ति में तेजी लायी जाय.इस मौके पर नमी मापक उपकरण का प्रदर्शन भी किया गया. कई पैक्स अध्यक्षों द्वारा उपकरण तथा संधारण पंजी भी खरीदे गये. बैठक में डीसीओ अमजद हयात वर्क सहित सभी बीसीओ,पैक्स अध्यक्ष व एसएफसी के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
टाउन हॉल में आयोजित धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में पैक्स अध्यक्षों को टास्क देते डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन