अगले साल से ताड़ आधारित उत्पादों की नहीं होगी बिक्री
Updated at : 09 Dec 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : नीरा उत्पादन एवं ताड़ आधारित अन्य उत्पादों की बिक्री, प्रशिक्षण सहित अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. अगले सीजन में ताड़ी का न तो उप्तादन होगा न ही उसकी बिक्री होगी. इसके लिए ताड़ी उप्तादन से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण पर जोर दिया गया. ट्रेनिंग के लिए पूना या तमिलनायडू भेजा जायेगा. […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : नीरा उत्पादन एवं ताड़ आधारित अन्य उत्पादों की बिक्री, प्रशिक्षण सहित अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. अगले सीजन में ताड़ी का न तो उप्तादन होगा न ही उसकी बिक्री होगी.
इसके लिए ताड़ी उप्तादन से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण पर जोर दिया गया. ट्रेनिंग के लिए पूना या तमिलनायडू भेजा जायेगा. ताड़ आधारित उत्पादों के स्थानीय बिक्री पर जोर देना है. जो अधिशेष उत्पादन होगा उसे बाहर कर दिया जायेगा. डीएम ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में नीरा आधारित ट्रेनिंग आयोजित करने का आदेश जीविका
व नूरसराय हार्टिकल्चर कौलेज के वैज्ञानिकों का दिया गया. नीरा का प्लेट बनकर जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगा. प्रधान सचिव ने इससे पहले मोरा तालाब एवं बसबन बिगहा जाकर निरीक्षण भी किये. इस मौके पर उद्योग विभाग,कम्फेड के पदाधिकारी, बुनकर, एवं मोरा तालाब एवं ताड़ी के कारोबार करने वाले प्रतिनिध मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




