गांव में बन रहा शराब तो प्रशासन को करें खबर

Updated at : 08 Dec 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
गांव में बन रहा शराब तो प्रशासन को करें खबर

सूचना देने वाले को दो हजार का इनाम शराबबंदी कार्य में लापरवाही नहीं: एसपी हिलसा : शराबबंदी कानून को शत प्रतिशत लागू करने के लिए प्रशासन के अलावा आम जनता का सहयोग जरूरी है. स्थानीय रामबाबू उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित जीविका महिलाओं के द्वारा मद्य निषेध जागरूकता सभा का विधिवत उद्घाटन करते नालंदा […]

विज्ञापन

सूचना देने वाले को दो हजार का इनाम

शराबबंदी कार्य में लापरवाही नहीं: एसपी
हिलसा : शराबबंदी कानून को शत प्रतिशत लागू करने के लिए प्रशासन के अलावा आम जनता का सहयोग जरूरी है. स्थानीय रामबाबू उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित जीविका महिलाओं के द्वारा मद्य निषेध जागरूकता सभा का विधिवत उद्घाटन करते नालंदा जिलाधिकारी डा. त्याग राजन एसएम ने उक्त बातें कहीं.प्रखंड के जीविका समुह से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए डीएम डा. त्याग राजन ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को शत प्रतिशत लागू करने में प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रही है. ताकि शराब बंदी के बाद भी अगर किसी गांव कस्बे में चोरी छिपे अवैध शराब का निर्माण हो रहा हो,
तो इसकी सूचना प्रशासन को दे. बिना समय गवायें प्रशासन द्वारा मुस्तैदी के साथ उक्त कारोबारी पर कार्रवाई करेगी. उन्होंने दीदीओं को विश्वास दिलाया कि अगर शराब बनाने या बिक्री किये जाने की सूचना मिले तो आप सीधे वरिय पदाधिकारी को दूरभाष पर भी दे सकते हैं. आपका नाम गुप्त रखा जायेगा और सही सूचना प्राप्त होने पर उनको दो हजार रुपये देकर सम्मानित भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शराब बंदी के बाद हर घर हर परिवार में खुशिहाली आयी है. शराब से न केवल घर परिवार पर बुरा असर पड़ रहा था. बल्कि समाज के लिए शर्मनाक स्थिति बन चुकी थी, जहां जीविका दीदीयों की मांग पर सरकार ने बिहार में पूर्व शराबबंदी कि घोषणा के बाद घरों व समाज में खुशिहाली लौट आई है. शराबबंदी के बाद सामाजिक मतभेद, अपराधिक घटनाओं, दुर्घटना तथा घरेलु हिंसा में भी बहुत कमी आयी है. उन्होंने कहा कि जिले में करीब 250 सौ कारोबारी को शराब का धंधाबंद कर उसे अच्छे रोजगार के लिए लोन दिया गया है. वहीं सभा को संबोधित करते हुए नालंदा एसपी कुमार आशीष ने कहा कि शराब बंदी कानून को शत प्रतिशत लागू होना चाहिए. इसके लिए प्रशासन काफी मुस्तैदी से लगी है. सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा रही है और कारोबारियों की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करने में लापरवाही करने वाले पुलिस पदाधिकारी को बख्शा नहीं जा रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को कहा कि किसी भी कीमत पर थाना क्षेत्र के अंदर शराब की धंधा की सूचना मिले तो त्वरित कार्रवाई करे. प्रति दिन शराब के अलावा सड़क मार्ग पर चेकिंग अभियान के तहत मशीन के माध्यम से शराबियों पर नकल करसे एवं वाहन को लगातार जांच करने का निर्देश दिया.
उन्होंने जीविका दीदीओं से अपील किया कि अगर किसी प्रकार शराब बिक्री या बनाने का कार्य आपके नजर में हो रहा हो तो इसकी सूचना प्रशसन को जरूर दें. आपकी नाम गुप्त रखकर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई किया जायेगा. वहीं विधायक शक्ति सिंह यादव उर्फ अत्री मुनी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में चुनाव के पूर्व पटना कृष्ण मेमोरियल हॉल में जुटी जीविका के दीदीओं ने पूर्ण शराब बंदी बिहार में करने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की थी. जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सात निश्चत में पहला शराब बंदी का एलान किया और उसे शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश भी दिया गया. आज उसका फलाफल असर बिहार कि जनता को देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि शराब से घर परिवार तथा समाज सभी त्राहिमाम थे. लेकिन आज शराबबंदी के बाद हर घर खुशहाली ही खुशहाली है. उन्होंने हिलसा व करायपरशुराय के दर्जनों गांव के नाम लेते हुए प्रशासन को इसारा किया कि कारोबारी पर शिकंजा कसने में प्रशासन की अभी भी सुस्ती दिख रही है. उन कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि सरकार का सात निश्चय में सभी कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है. चाहे बिजली हो या हर घर में पेयजल की सुविधा. इसके अलावा सड़क, पुल, पुलिया का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सात निश्चत को पूरा करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित है. इसी प्रकार करायपरशुराय में जीविका दीदीओं के साथ बैठक किया गया. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्रृष्टि राज सिन्हा, बीडीओ डा. अजय कुमार, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर बसाइन राम, जीविका के जिला प्रबंधक संतोष कुमार, थानाध्यक्ष आरके झा, मदन कुमार आदि मौजूद थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन