मृतक के परिजनों को चार-चार लाख दिये जायेंगे

Updated at : 07 Dec 2016 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को चार-चार लाख दिये जायेंगे

रहुई : धमौली व सुपासंग के बीच पिकअप वैन व इंटरसिटी एक्सप्रेस के बीच हुई टक्कर में तीनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिये जायेंगे. इसकी घोषणा रहुई के सीओ अफजल हुसैन ने की. इस हादसे में नेबारी लदे पिकअप वैन पर सवार रहई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के सुरेश यादव एवं […]

विज्ञापन

रहुई : धमौली व सुपासंग के बीच पिकअप वैन व इंटरसिटी एक्सप्रेस के बीच हुई टक्कर में तीनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिये जायेंगे. इसकी घोषणा रहुई के सीओ अफजल हुसैन ने की. इस हादसे में नेबारी लदे पिकअप वैन पर सवार रहई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के सुरेश यादव एवं उनके दो पुत्रों संजय यादव एवं धनंजय यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. भंडारी गांव से पिकअप वैन पर नेबारी लाद कर ये लोग बिक्री के लिए हरनौत ले जा रहे थे.

मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान पिक अप वैन को इंटरसिटी एक्सप्रेस ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष कमलेश रजक,बख्तियारपुर से आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचे.

रहुई के सीओ अफजल हुसैन, एसडीओ सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे. समाचार प्रेषण तक तीनों शव घटनास्थल के पास ही पड़े थे.
पीड़िता के पिता की गवाही पूरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन