वाहन की चपेट में आने से युवती घायल, रेफर

इस्लामपुर : अनियंत्रित बोलेरो वाहन की चपेट में आने से निमता को गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना इस्लामपुर राजगीर मुख्यमार्ग पर पावरग्रिड के समीप सोमवार को घटी. घटना के बाद स्थानीय नागरिको ने जख्मी स्कूली छात्रा को इस्लामपुर पीएचसी में इलाज के लिए लाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार […]
इस्लामपुर : अनियंत्रित बोलेरो वाहन की चपेट में आने से निमता को गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना इस्लामपुर राजगीर मुख्यमार्ग पर पावरग्रिड के समीप सोमवार को घटी. घटना के बाद स्थानीय नागरिको ने जख्मी स्कूली छात्रा को इस्लामपुर पीएचसी में इलाज के लिए लाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए चिंताजनक स्थिति में पटना भेज दिया है. प्राप्त समाचार के अनुसार जख्मी स्कूली छात्रा खोदागंज बाजार से कोचिंग कर अपने गांव बेगमपुुर जा रही थी कि रास्ते में वाहन की चपेट में आने से जख्मी हो गयी. घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




