पीएमओ की शोभा बढ़ाएगी नालंदा के रंगीन सूत की माला
Updated at : 05 Dec 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

नालंदा में निर्मित सादे सूत पूर्व में भेजी जा चुकी है पीएमओ 41 बिहारी चरखे से सूत की कटाई में जुटे सूतकार बिहारशरीफ : नालंदा में निर्मित सूत की ख्याति अब देश की राजधानी में भी अपनी पहचान बना ली है. नालंदा वैसे तो सदियों से शिक्षा का अलख दुनिया में जगाने का काम किया […]
विज्ञापन
नालंदा में निर्मित सादे सूत पूर्व में भेजी जा चुकी है पीएमओ
41 बिहारी चरखे से सूत की कटाई में जुटे सूतकार
बिहारशरीफ : नालंदा में निर्मित सूत की ख्याति अब देश की राजधानी में भी अपनी पहचान बना ली है. नालंदा वैसे तो सदियों से शिक्षा का अलख दुनिया में जगाने का काम किया है. अब सूत के मामले में भी अपनी ख्याति प्राप्त कर रही है. यही वजह है कि नालंदा में निर्मित सूत की मांग पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय नयी दिल्ली से लगातार हो रही है.यह नालंदा वासियों के लिए गौरव की बात है.पीएमओ से पुन: सूत की रंगीन माला मांग होने पर सूतकारों में काफी खुशी देखी जा रही है. सूतकारों में इस बात की खुशी है कि उनके द्वारा निर्मित सूत की माला नालंदा ही नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली में हो रही है. अब नालंदा की सूत सहज रूप से दिल्ली में भी उपलब्ध हो रही है, जहां देश-दुनिया के लोग निवास करते हैं.
रंगीन सूत की माला की है डिमांड
पीएमओ से अब रंगीन सूत की माला की डिमांड आयी है. अब झंडे रंग की सूत की माला की डिमांड नालंदा जिले के अस्थावां के सर्वोदय आश्रम,बलवापुर से हुई है. पूर्व में सफेद सूत की माला की डिमांड हुई थी. जिससे आश्रम की ओर उपलब्ध करायी जा चुकी है.
इसकी क्वालिटी बेहतर होने के कारण अब रंगीन सूत की माला की मांग हुई है. आश्रम के संचालक अपने आपको खुशनसीब मान रहे हैं. पीएमओ से पत्र आश्रम को प्राप्त हुआ है. जिसमें कहा गया है कि आश्रम में तैयार होने वाले सभी सूत की माला को उपलब्ध करायें.इस डिमांड पत्र के बाद आश्रम के संचालक ने इस मांग को पूरा करने में जुट गये हैं. पीएमओ से इस आश्रम से निर्मित सूत की माला मांग किये जाने के बाद आश्रम में सूत में काम करने वाले सूतकार दिन-रात मेहनत कर इसके निर्माण कार्य में इन दिनों लगे हुए हैं.
इस कार्य में फिलहाल चार दर्जन सूतकार लगे हुए हैं. सूतकारों की कोशिश है कि जल्द से जल्द अधिक से अधिक सूत की माला तैयार कर पीएमओ को उपलब्ध करायी जा सके. प्रथम किस्त में एक हजार रंगीन सूत की माला पीएमओ को भेजी जाएगी. माला तैयार करने में महिला सूतकार को भी लगायी गयी है. महिला सूतकार काफी मेहनत कर रंगीन सूत की माला तैयार करने में लग गयी हैं. तिरंगे रंग की माला की रंगाई में चार महिलाएं लगी हैं.41 बिहारी चरखे से सूत की कताई करने में सूतकार लगे हैं.
पीएमओ से डिमांड
पीएमओ से सूत की माला की डिमांड होने के बाद इसे पूरा करने के लिए सूतकार दिन-रात काम करने में लगे हैं. बिहारी चरखे से सूत की कताई कर रंगीन माला की तैयारी की जा रही है.बहुत जल्द रंगीन माला पीएमओ को भेज दी जायेगी.
अरुण प्रसाद, सचिव,सर्वोदय आश्रम,बलावपुर,अस्थावां.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




