नालंदा में 1.5 करोड़ रुपये की मूर्ति के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 29 Nov 2016 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में 1.5 करोड़ रुपये की मूर्ति के साथ तस्कर गिरफ्तार

नालंदा : बिहार में नालंदा पुलिस को आज बड़ीकामयाबी मिली है. जिले के अस्थावां के शहबाजपुर गांव के पुल के पास से पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की मूर्ति के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक […]

विज्ञापन

नालंदा : बिहार में नालंदा पुलिस को आज बड़ीकामयाबी मिली है. जिले के अस्थावां के शहबाजपुर गांव के पुल के पास से पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की मूर्ति के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र के माको गांव के ठाकुरबारी से 12 अगस्त को चोरों ने प्राचीन अष्टधातु से बने भगवान राम लक्ष्मण और रामलला की मूर्ति को चुरा लिया था और फरार हो गये थे. मूर्ति का वजन लगभगचालीस किलोग्राम था. गिरफ्तार तस्कर अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावा का रहने वालाबतायाजाता है. उस पर पहले से ही शेखपुरा सहित कई जिलाें केविभिन्न थानों में लूट, हत्या, डकैती, मूर्ति चोरी के मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन