युवक को गोली मारी, दो के खिलाफ प्राथमिकी
Updated at : 27 Nov 2016 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

गिरियक : सहायक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव में युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घायल युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना की खबर सुनकर मौके पर पुलिस पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. […]
विज्ञापन
गिरियक : सहायक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव में युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घायल युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना की खबर सुनकर मौके पर पुलिस पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालदेव महतो का पुत्र अनिल कुमार जो पेशे से चालक है, वह नये घर में सोया हुआ था. घायल अनिल ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि आधी रात को चोरसुआ को इंदेश महतो उसके घर में घुस गया. इसी बीच अनिल जागा गया और दोनों में बीच हाथापाई होने लगा, तभी अनिल पर रॉड से प्रहार किया गया. इसके बाद इंदेश ने अनिल पर गोली चला दिया जिससे अनिल के पेट में गोली जा लगी और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया.
सूचना मिलते ही पुलिसा घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया और आरोपित इंदेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है. घायल युवक ने इस घटना को अंजाम देने की साजिश में अपने बहनोई का हाथ होने की भी बात कही है. पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




