कोचिंग संचालक की पीटाई, दो आरोपित धराये
Updated at : 26 Nov 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

क्लास रूम में मनमानी का आरोप शांत रहने की बात पर संचालक को पीटा बिहारशरीफ. नगर थाना क्षेत्र के देकुली घाट स्थित कोचिंग सेंटर से एक छात्र को निष्कासित किये जाने के बाद शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने कोचिंग सेंटर के संचालक व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की. घटना के बाद कोचिंग सेंटर के […]
विज्ञापन
क्लास रूम में मनमानी का आरोप
शांत रहने की बात पर संचालक को पीटा
बिहारशरीफ. नगर थाना क्षेत्र के देकुली घाट स्थित कोचिंग सेंटर से एक छात्र को निष्कासित किये जाने के बाद शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने कोचिंग सेंटर के संचालक व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की. घटना के बाद कोचिंग सेंटर के आक्रोशित छात्रों ने नगर थाना पहुंचकर आरोपित छात्र व अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की.
बताया जाता है कि देकुली घाट स्थित कुमार क्लासेज के संचालक टुन्नी लाल ने क्लास में उदंडता बरत रहे एक छात्र को शांत रहने को कहा, इस पर वह छात्र शांत नहीं हुआ. इसके बाद कोचिंग संचालक ने उस छात्र नाराज हो गया और बाहर के कई लोगों ने कोचिंग संचालक की पिटाई कर दी.
नगर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि देकुली घाट मोहल्ले के कोचिंग संचालक टुन्नी लाल व उनकी पत्नी सोनी देवी के साथ कोचिंग के ही एक छात्र ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट की थी. इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोचिंग संचालक व छात्र आये थे. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




