पूर्व मुखिया का बयान दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 25 Nov 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया का बयान दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

नगरनौसा(नालंदा) : नालंदा पुलिस ने पूर्व मुखिया के बयान पर दो अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने अपराधियों के पहचान करने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि पूर्व मुखिया राकेश कुमार ने अपना फर्द बयान में कहा है कि प्रतिदिन की तरह बुधवार की […]

विज्ञापन

नगरनौसा(नालंदा) : नालंदा पुलिस ने पूर्व मुखिया के बयान पर दो अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने अपराधियों के पहचान करने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि पूर्व मुखिया राकेश कुमार ने अपना फर्द बयान में कहा है कि प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह अपने चार-पांच साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक करने राष्ट्रीय उच्च पथ 30ए पर, थाना क्षेत्र के उस्मानपुर प्रेमन बिगहा मोड़ जाकर लौट रहे थे

कि अचानक पल्सर सवार दो युवक चंडी के तरफ से आये और प्रणाम किया और दो गोली चला दिया. पहली गोली छाती के ठीक नीचे, जबकि दूसरी गोली दाहिने हाथ के कोहनी छूते हुए निकल गयी. प्रतीत होता है कि कोई पुरानी दुश्मनी के कारण मुझे जान मारने की नियत से गोली चलायी गयी. बुधवार के दिन प्रथारी थानाध्यक्ष लालबाबू मांझी ने घटना स्थल के कुछ दूरी से 9 एमएम के एक खोखा बरामद किया, जबकि थानाध्यक्ष कमलेश सिंंह अवकाश पर थे. घटना की जानकारी प्राप्त होते ही ड्यूटी पर आकर पटना फोर्ड हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व मुखिया से फर्द बयान दर्ज करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन