स्वास्थ्य सेवा के लिए मेडिकल टीम तैनात

Updated at : 25 Nov 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा के लिए मेडिकल टीम तैनात

जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करायी जाएगी चिकित्सा सेवा दो शिफ्टों में आज से काम करेगी टीम बिहारशरीफ : राजगीर महोत्सव में जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. इसके लिए मेडिकल टीम गठित की गयी है. गठित मेडिकल टीम में चिकित्सा पदाधिकारी […]

विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करायी जाएगी चिकित्सा सेवा

दो शिफ्टों में आज से काम करेगी टीम
बिहारशरीफ : राजगीर महोत्सव में जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. इसके लिए मेडिकल टीम गठित की गयी है. गठित मेडिकल टीम में चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर पारा मेडिकल स्टॉफ की प्रतिनियुक्ति की गयी है. तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 25 नवंबर से शुरू होगा. इसी के मद्देनजर महोत्सव में आने वालों लोगों में से जिन्हें चिकित्सा की जरूरत होगी उन्हें टीम की ओर से चिकित्सा सेवा प्रदान की जायेगी. गठित मेडिकल टीम महोत्सव में शुक्रवार से दो शिफ्टों में काम करेगी.
टीम में 12 चिकित्सक किये गये शामिल : राजगीर महोत्सव के मद्देनजर गठित मेडिकल टीम में कुल 12 चिकित्सा पदाधिकारी शामिल किये गये हैं. उक्त चिकित्सकों को ड्यूटी करने के लिए रोस्टर चार्ट बनाया गया है. रोस्टर के अनुसार ही चिकित्सा पदाधिकारी काम करेंगे.
मेडिकल टीम हर रोज महोत्सव अवधि के दौरान दो शिफ्टों में काम करेगी. प्रथम शि‌फ्ट सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक काम करेगी. इसी तरह दूसरी पाली दोपहर दो बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक काम करेगी. प्रत्येक शिफ्ट में दो-दो चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावा टीम में ए ग्रेड नर्सें भी शामिल की गयी हैं.
राजगीर उपाधीक्षक के यहां देंगे योगदान : राजगीर महोत्सव के लिए गठित की गयी मेडिकल टीम में शामिल चिकित्सकों व पारा मेडिकल स्टॉफों को सीएस ने निर्देश दिया है कि राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक के समक्ष अपना योगदान देंगे. योगदान 25 नवंबर की सुबह में देने को कहा गया है. साथ रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने को कहा गया है. सीएस ने उपाधीक्षक को निर्देश दिया है कि एंबुलेंस को भी महोत्सव के दौरान चिकित्सा सुविधाओं से लैस करते हुए क्रियाशील रखेंगे. ताकि समय पर उसका उपयोग किया जा सके.
इन चिकित्सकों की हुई प्रतिनियुक्ति : डॉ रितेश कुमार तरुण, डॉ अनवर आलम, डॉ अभय कुमार सिन्हा, डॉ सुधीर कुमार, डॉ कुमार विकास, डॉ संजीव कुमार, डॉ धर्मनंदन सिंह, डॉ गोपाल कृष्ण चौधरी, डॉ चंद्रदेव सिंह, डॉ सीताराम शरण, डॉ अरुण कुमार सिन्हा व डॉ कमल किशोर सिंह शामिल हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक व स्वास्थ्य प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि मेडिकल टीम को आवश्यक जीवनरक्षक दवा, उपस्कर, उपकरण समय पर उपलब्ध कराने को. साथ ही अस्पताल के ओटी को चिकित्सीय उपकरणों से सुव्यवस्थित करने की हिदायत दी गयी है. रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों व पारा मेडिकल स्टॉफों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे.यह टीम डीएम के आदेश के आलोक में गठित की गयी है. मेडिकल टीमों पर नजर रखने के लिए एसीएमओ को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.
डॉ.सुबोध प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन,नालंदा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन