राजगीर महोत्सव का आगाज कल से

Updated at : 24 Nov 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर महोत्सव का आगाज कल से

आयोजन. मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन बिहारशरीफ : कल से तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज होने जा रहा है. पहले दिन लोकप्रिय पार्श्व गायक उदित नारायण के गीतों से राजगीर की वांदिया झंकृत होंगी. दूसरे दिन पार्श्व गायक आलोक चौबे और कल्पना पटवारी के द्वारा लोक संगीत के गीतों से गुलजार होगा समारोह. तीसरे और आखिरी […]

विज्ञापन

आयोजन. मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

बिहारशरीफ : कल से तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज होने जा रहा है. पहले दिन लोकप्रिय पार्श्व गायक उदित नारायण के गीतों से राजगीर की वांदिया झंकृत होंगी. दूसरे दिन पार्श्व गायक आलोक चौबे और कल्पना पटवारी के द्वारा लोक संगीत के गीतों से गुलजार होगा समारोह. तीसरे और आखिरी दिन 27 नवंबर को मुंबई के डांस ग्रुप राधव अली व पार्श्व गायक श्रीधर के द्वारा गीत संगीत पेश किया जायेगा. 25 से 27 नवंबर तक राजगीर के किला मैदान में समारोह का आयोजन किया जा रहा है. समारोह में कई नामचीन कलाकारों के आगमन को लेकर अभी से ही जिले के लोग समारोह का इंतजार कर रहे हैं.
राजगीर महोत्सव को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी दिन रात मेहनत किया जा रहा है. कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन जुटे हैं. कार्यक्रम को सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था भी की गयी है. हर साल पर्यटको को आकर्षित करने के लिए हर साल राजगीर महोत्सव का आयोजन किया जाता है. राजगीर के किला मैदान में ग्राम श्री मेला, पुस्तक मेला, महिला महोत्सव व्यंजन मेला, कृषि मेला भी लगाया जाता है. ग्राम श्री मेले में देश के कोने के वस्तुओं की बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाये जाते हैं. जिले के कलाकारों को मौका दिये जाने के लिए भी गीत संगीत के कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी. डीएम श्री राजन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर काफी तैयारी की गयी है. राजगीर एप भी बनाया गया है. सूबे से बाहर रहने वाले लोग एप पर सभी तरह की जानकारी ले सकते हैं.
विशिष्ट अतिथि
शैलेश कुमार : ग्रामीण कार्य मंत्री, बिहार सरकार
श्रवण कुमार : ग्रामीण सह संसदीय कार्य मंत्री, बिहार
कौशलेंद्र कुमार : सांसद, लोकसभा
रामचंद्र प्र. सिंह : सांसद, राज्यसभा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन