शहर के अंबेर मार्ग को किया जायेगा वन वे
Updated at : 22 Nov 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

जाम की समस्या से शहर के लोगों को मिलेगी राहत अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सड़क का किया उद्घाटन बिहारशरीफ : शहर के लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाए जाने की पहल की जा रही है. इसी दिशा में शहर में काम भी किया जा रहा है. प्रथम चरण में अंबेर मार्ग को वन […]
विज्ञापन
जाम की समस्या से शहर के लोगों को मिलेगी राहत
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सड़क का किया उद्घाटन
बिहारशरीफ : शहर के लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाए जाने की पहल की जा रही है. इसी दिशा में शहर में काम भी किया जा रहा है. प्रथम चरण में अंबेर मार्ग को वन वे की योजना है. अंबेर मार्ग की ओर जाने वाली वाहन कलेक्ट्रेट की ओर से जायेगी, लेकिन वापसी अंबेर मोड़ से कलेक्ट्रेट के पिछले मार्ग से भविष्य निधि कार्यालय के रास्ते से किये जायेंगे. इस दिशा में काम करने के लिए सोमवार को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा सड़क का उद्घाटन किया गया.17 लाख रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट के पिछले सड़क मार्ग का जीर्णोंद्वार किया गया है. मेयर सुधीर कुमार, डीएम डॉ.त्याग राजन,
एसपी कुमार आशीष, डीडीसी कुंदन कुमार, नगर आयुक्त कौशल कुमार, उपमेयर शंकर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से सड़क का उद्घाटन किया गया. अधिकारियों ने कहा कि इस मार्ग से बनने से लोगों को राहत मिलेगी. शहर को सुंदर व चकाचक करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं. इस मार्ग से वाहनों का परिचालन कराकर जाम की समस्या से राहत दिलाया जायेगा. सड़क उद्घाटन के बाद गरीबों व लाचार लोगों के बीच कंबई का वितरण किया गया. उपमेयर शंकर कुमार के सहयोग से गरीब असहाय लोगों को कंबल दिया गया. इस मौके पर कई अधिकारी व नगर निगम के पार्षद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




