दंगल में कई प्रसिद्ध अखाड़ों के कोच होंगे शामिल

Updated at : 13 Nov 2016 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
दंगल में कई प्रसिद्ध अखाड़ों के कोच होंगे शामिल

राजगीर : राजगीर महोत्सव पर आयोजित होने वाले दंगल प्रतियोगिता अन्य राज्यों के नामी गिरानी पहलवान व देश के प्रसिऋ अखाड़ों का कोच अपने पहलवानों के साथ इसमें भाग लेंगे. दंगल प्रतियोगिता के संयोजक साधु शरण यादव ने कहा कि इस बार चांद अखाड़ढ़ गढवा के कोच, शैलेन्द्र पाठक, बजरंग अखाड़ढ़ बक्सर के कोच मो. […]

विज्ञापन

राजगीर : राजगीर महोत्सव पर आयोजित होने वाले दंगल प्रतियोगिता अन्य राज्यों के नामी गिरानी पहलवान व देश के प्रसिऋ अखाड़ों का कोच अपने पहलवानों के साथ इसमें भाग लेंगे. दंगल प्रतियोगिता के संयोजक साधु शरण यादव ने कहा कि इस बार चांद अखाड़ढ़ गढवा के कोच, शैलेन्द्र पाठक, बजरंग अखाड़ढ़ बक्सर के कोच मो. हुसनैन, बोकारों के पहवान व कोच जानकी पहवान, साहेबगंज के पहवान व कोच नारद पहलवा, गोरखपुर के पहलवान व कोच मल्ला उद्दीन अपने अखाड़ा के अन्य पहलवानों के साथ दंगल में भाग लेने पहुंचेंगे.

वहीं बनारस के राजन पहवान, उत्तर प्रदेश चंदौली के मुकेश पहलवान, जहानाबाद के अशोक पहलवान व प्रमोद पहलवान, राजगीर के बब्लु पहवान, नवादा के कारू पहवान, मारूती पहलवान इस दंगल में भाग लेंगे. इन पहलवानों कि आने की स्वीकृति मिल गई है. इसके अलावा देश के अन्य राज्यों छतिसगढ, मध्य प्रदेश, राजस्थान व झारखंड के पहवानों को पत्राचार किया गया है.

उन्होंने कहाकि दंगल की प्रसिद्धी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. इस कारण से इस दंगल में अब अच्छे अच्छे पहलवान जुटने लगे हैं. उन्होंने बताया कि दंगल में प्रथम विजेात को पुरस्कार के रूप में बीस हजार रुपये नकद, शिल्ड व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. इसी तरह दूसरे को 15 हजार व तीसरे को 10 हजार विजेता को भी शिल्ड, प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.
उन्होंने बताया कि दंगल में भाग लेने के लिए बाहर से आये पहलवानों को राजगीर में ठहरने, खाने आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है. दंगल प्रतियोगिता का आयोजन महोत्सव के दूसरे दिन 27 नवंबर को होगा. इसके नोडल पदाधिकारी जिला प्रशासन की ओर से जिला भू अर्जन पदाधिकारी सुबोध कुमार को व इनके सहायक अधिकारी के रूप में नालंदा के प्रमोद कुमार, बीडीओ सिलाव, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सिलाव को बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन