नालंदा के चैनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, एनएच-31 जाम

नालंदा : जिले के वेना थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बताया जाता है कि चैनपुर निवासी भिखारी उर्फ सूरज जब अपने खेत की सिंचाई कर रहा था, तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी.घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहार […]
नालंदा : जिले के वेना थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बताया जाता है कि चैनपुर निवासी भिखारी उर्फ सूरज जब अपने खेत की सिंचाई कर रहा था, तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी.घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहार शरीफ-पटना मुख्य मार्ग एनएच 31 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मो. सैफूर रहमान समेत बेना, हरनौत, चंडी, तेलमर, सहित अन्य थानों की पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये. घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. हत्या के विरोध में नेशनल हाइवे पर प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग पर अड़े रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




