एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

Updated at : 01 Nov 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

ड्यूटी में लापरवाही का आरोप बिहारशरीफ : ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने लहेरी थाना के एसआइ जय गोबिंद यादव एवं महिला सिपाही संजू कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दो दिनों के अंदर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गयी है. एसडीपीओ मुख्यालय द्वारा लहेरी […]

विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही का आरोप

बिहारशरीफ : ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने लहेरी थाना के एसआइ जय गोबिंद यादव एवं महिला सिपाही संजू कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दो दिनों के अंदर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गयी है.
एसडीपीओ मुख्यालय द्वारा लहेरी थाना कांड संख्या 232/26 के मामले में अपनी जांच रिपोर्ट समर्पित किया था. इस जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि सिमरण अपहरण कांड के अभियुक्त पुतुल देवी ऊर्फ मीरा देवी ऊर्फ गुडि़या देवी पति शंकर गुप्ता ऊर्फ राजू गुप्ता साकिन नटगद्दा थाना मनेर, पटना केस के आइओ एसआई जयगोबिंद यादव एवं पीटीसी संजू कुमारी के कर्तव्य में लापरवाही बरते जाने से वह फरार हो गये. जिससे बड़ी पहाड़ी मोहल्ले से अपहृत छात्रा सिमरन की बरामदगी नहीं हो पायी. इस रिपोर्ट को मिलते ही एसपी कुमार आशीष ने लहेरी थाना के सहायक अवर निरीक्षक जयगोबिंद यादव एवं महिला सिपाही संजू कुमारी को निलंबित कर दिया है.
एसपी ने बताया कि इस अपहरण मामले में एसआईटी का गठन किया जा चुका है. अब इस केस का आइओ लहेरी थाना के सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार को बनाया गया है. प्रतिदिन केस का अनुश्रवण किया जा रहा है. सिमरन कांड के अभियुक्त जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. एक दिन पूर्व सिविल कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पांच पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया था.
मारपीट में पुजारी घायल:एकंगरसराय. लक्ष्मी पूजा के दौरान मारपीट कर पुजारी को घायल कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीर बिगहा ओपी में आवेदन दिया है. ज्ञापन में पुजारी रवि रंजन ने कहा है कि योगी बिगहा गांव के भगवती स्थान में लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. पूजा के कार्यक्रम के दौरान गांव के ही धनेश्वर प्रसाद, सुनील प्रसाद, शंभु प्रसाद ने आकर पूजा में खलल डालने लगा. विरोध करने पर पुजारी रवि रंजन को मारपीट कर घायल कर दिया. जिसका इलाज एकंगरसराय अस्पताल में कराया गया है. इस संबंध में पीर बिगहा ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन