मेडिकल टीम गठित करें मुहिम. छठ घाटों पर उपलब्ध रहेगी चिकित्सा सेवा की सुविधा
Updated at : 30 Oct 2016 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

सभी पीएचसी प्रभारियों को दीवाली व छठ को ले किया गया अलर्ट बिहारशरीफ : छठ व्रत के अवसर पर श्रद्धालुओं व जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की मुकम्मल व्यवस्था जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध रहेगी. दीपों का त्योहार दीवाली व आस्था का महान पर्व छठ को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने […]
विज्ञापन
सभी पीएचसी प्रभारियों को दीवाली व छठ को ले किया गया अलर्ट
बिहारशरीफ : छठ व्रत के अवसर पर श्रद्धालुओं व जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की मुकम्मल व्यवस्था जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध रहेगी. दीपों का त्योहार दीवाली व आस्था का महान पर्व छठ को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अलर्ट किया है.
इन त्योहारों में सहज व सुलभ तरीके से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए सीएस ने इसकी मुकम्मल व्यवस्था करने को कहा है.
चलंत मेडिकल टीमें भी करेंगी काम :सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में जिले के सभी पीएचसी, रेफरल अनुमंडलीय व सदर अस्पताल के क्रमश: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों व उपाधीक्षकों के साथ बैठक कर बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए रणनीति बनायी. इस दौरान सभी प्रभारियों को सीएस डॉ सिंह ने निर्देश दिया कि अपने-अपने पीएचसी क्षेत्रों में छठ घाटों को चिंहित करें.
औंगारीधाम व बड़गांव घाटों पर रहेंगी विशेष टीमें :छठ पर्व के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध बड़गांव ,औंगारीधाम व मोरा तालाब छठ घाटों पर मेडिकल की विशेष टीमें काम करेंगी. इन छठ घाटों के संबंधित पीएचसी के प्रभारियों को सीएस ने निर्देश दिया कि इन घाटों पर चिकित्सक, आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध कराएंगे. साथ ही एम्बुलेंस की व्यवस्था रखेंगे. ताकि जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस सेवा संबंधित लोगों को उपलब्ध करायी जा सके.
चार से सात नवंबर तक काम करेंगी टीमें
सीएस डॉ. सिंह ने बताया कि मेडिकल टीमें िचह्नित छठ घाटों पर 4 से 7 नवम्बर तक चौबीसों घंटे काम करेंगी. टीम में शामिल चिकित्सक से लेकर पारा मेडिकल स्टॉफ रोस्टर के अनुसार काम करेंगे. डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति संबंधित पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे.
इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत सीएस ने प्रभारियों व उपाधीक्षकों को दी है. सीएस ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को भी दीवाली व छठ त्योहारों को देखते हुए अस्पताल के ओटी को चिकित्सीय सुविधाओं से लैस रखने को कहा है. आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां व एम्बुलेंस को भी व्यवस्थित रूप से रखने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




