जल्द शुरू होगा नगर निगम के सीट आरक्षण का काम

बिहारशरीफ : नगर निगम चुनाव को लेकर होने वाले सीटों के नये सिरे से आरक्षित होने वाले काम जल्द की शुरू कर दी जायेगी. निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए जिले के वरीय अधिकारी राम बाबू को ट्रेनिंग दी गयी है. ट्रेकर लेकर आये अधिकारी ने बताया कि जल्द की काम करना शुरू कर दिया जायेगा. […]
बिहारशरीफ : नगर निगम चुनाव को लेकर होने वाले सीटों के नये सिरे से आरक्षित होने वाले काम जल्द की शुरू कर दी जायेगी. निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए जिले के वरीय अधिकारी राम बाबू को ट्रेनिंग दी गयी है. ट्रेकर लेकर आये अधिकारी ने बताया कि जल्द की काम करना शुरू कर दिया जायेगा. आयोग द्वारा बताये गये नियमों के अनुसार नगर निगम वार्ड स्तर नियमों के अनुसार सीटों का निर्धारण किया जायेगा. बिहारशरीफ नगर निगम का चुनाव मई 2017 में होना है. इस बार के चुनाव में सीटों का हेर फेर होना है. खासकर आरक्षितों का प्रावधान किया जाना है.
सीटों का निधार्रध वर्ष 2011 के जातीय गणना के आधार पर किये जायेंगे. यहां तक तक की चर्चा है कि मेयर की सीट जो सामान्य वर्ग का है वह भी बदल सकता है. बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में 46 वार्ड है. इन वार्डो में से चार सीट एससी, नौ सीट अति पिछड़ा के लिए आरक्षित है. नये सिरे से आरक्षण लागू होने से सीटों के फेरबदल होने के कारण वर्ष 2017 का चुनाव कई मायनों में खास होगा. इसे लेकर कई पार्षदों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है.
कई जीते हुए पार्षदों को स्थान बदलना पड़ सकता है. हालांकि आरक्षित सीटों का निर्धारण होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने लोगों को दरबदर होना पड़ता है. जिला प्रशासन द्वारा सभी कार्यों को फाइनल कर 15 नवंबर तक नगर विकास विभाग को भेजना है. विभाग से अनुमोदन मिलने के बाद सीटों को सार्वजनिक कर दावा आपत्ति भी ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




