सफलता में आत्मविश्वास अहम

बिहारशरीफ : छात्र को अगर अपने जीवन में सफलता हासिल करनी है तो खुद पर विश्वास और सकारात्मक प्रयास सफलता के करीब ले जाता है. उक्त बातें नगर निगम आयुक्त कौशल कुमार ने विकास कोचिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए कहा. गांधी जयंती के मौके पर छात्रों के बीच निबंध लेखन, वाद विवाद, […]
बिहारशरीफ : छात्र को अगर अपने जीवन में सफलता हासिल करनी है तो खुद पर विश्वास और सकारात्मक प्रयास सफलता के करीब ले जाता है. उक्त बातें नगर निगम आयुक्त कौशल कुमार ने विकास कोचिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए कहा. गांधी जयंती के मौके पर छात्रों के बीच निबंध लेखन, वाद विवाद, पेंटिग, क्विज और फन गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया.
इस मौके पर श्री कुमार ने अपने अध्ययनकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि लक्ष्य को साधना तब तक आसान है जब तक हम अपनी काबिलियत को सुधारने में प्रयासरत रहेंगे. इस मौके पर विकास कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक विकाश कुमार मेघल ने कहा कि समय समय पर छात्रों के बीच इस तरह के प्रतियोगिता आयोजित कराने से छात्रों में मौजूद प्रतिभा का भी पता चलता है. साथ ही साथ ऐसी प्रतियोगिता छात्रों को और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




