ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

एकंगरसराय : एकंगरसराय- हिलसा एनएच 04 पर पिरोजा गांव के समीप ट्रैक्टर व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते […]
एकंगरसराय : एकंगरसराय- हिलसा एनएच 04 पर पिरोजा गांव के समीप ट्रैक्टर व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए मो. सोना को पटना रेफर कर दिया है.
घटना रविवार अहले सुबह की है. मृतक की पहचान करायपरसुराय थाना क्षेत्र के डियावां गांव निवासी 50 वर्षीय सुखदेव मिस्त्री के रूप में की गयी है. वही घायल मो सोना व मो हासिद के रूप में बताया जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालू से लदी ट्रैक्टर एकंगर से हिलसा की ओर जा रही थी कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक में सीधी टक्कर हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




