354 कार्टन विदेशी शराब जब्त
Updated at : 16 Oct 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. नालंदा पुलिस व एसटीएफ की टीम ने शराब के साथ पांच को दबोचा चिरैया पुल के पास गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा बिहारशरीफ/चंडी : हरियाणा से कंटेनर में बंद कर बिक्री के लिए नालंदा लायी जा रही अंगरेजी शराब की एक बड़ी खेप को शनिवार को नालंदा पुलिस व एसटीएफ की टीम ने पकड़ी […]
विज्ञापन
सफलता. नालंदा पुलिस व एसटीएफ की टीम ने शराब के साथ पांच को दबोचा
चिरैया पुल के पास गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा
बिहारशरीफ/चंडी : हरियाणा से कंटेनर में बंद कर बिक्री के लिए नालंदा लायी जा रही अंगरेजी शराब की एक बड़ी खेप को शनिवार को नालंदा पुलिस व एसटीएफ की टीम ने पकड़ी है. चंडी थाना क्षेत्र के चिरैयापुल के पास कंटेनर को पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा. पकड़े कंटेनर संख्या एचआर 66ए / 9816 से 354 कार्टन शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
चंडी थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने शराब की इस बड़ी खेप की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक संगठित सिंडिकेट बनाकर कुछ लोग विदेशी शराब के अवैध भंडारण एवं खरीद बिक्री के व्यवसाय में लगे हुए हैं. यह सूचना मिली थी कि हरियाणा राज्य से बंद कंटेनर में शराब मंगाकर बिहारशरीफ और आस पास के क्षेत्रों में आपूर्ति करते हैं. यह जानकारी मिली थी कि शुक्रवार की रात में दनियावां -चंडी के रास्ते बिहारशरीफ में एक ट्रक शराब आने वाला है.
रास्ते में कई खुदरा विक्रेताओं को भी शराब की आपूर्ति की जानी है. इस सूचना के आधार पर हिलसा के एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती के नेतृत्व में एसटीएफ एवं चंडी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान चंडी के चिरैयापुल के समीप सड़क पर शराब लदे एक कंटेनर वाहन के साथ पांच लोगों को पकड़ा गया. बरामद शराब में रॉयल स्टैग के 750 एमएल की 2628 बोतल, रॉयल स्टैग 375 एमएल की 912 बोतल, रॉयल स्टैग 180 एमएल की 2352 बोतल,
इम्पीरीयल ब्लू 750 एमएम की 540 बोतल एवं व्हाईट हिल्स 750 एमएल की 36 बोतल शराब शामिल है. 354 कार्टन में कुल 6468 बोतल शराब बरामद की गयी है. जिसका वजन 3186 लीटर है. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि एक कंटेनर गाड़ी जिसका नंबर एचआर66ए/9816, एक पिकअप वैन संख्या बीआर 21 जीए/3036, आठ पीस मोबाइल एवं एक बाइक बीआर 21 एन/4289 जब्त किया गया है. इस संबंध में गिरोह का सरगना नूरसराय थाना क्षेत्र के ककडि़या गांव निवासी संजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, लहेरी थाना क्षेत्र के भरावपर मोहल्ला निवासी राकेश कुमार,
इसी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी रिशु कुमार, लहेरी थाना क्षेत्र के ही मुरारपुर अड्डा निवासी मिथुन कुमार एवं कोलकता के 24 परगना के टीटागढ़ नार्थ स्थित कहारथहा थाना के एसभीबी पटेल रोड कहारथहा छोटी मसजिद के अफसर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि गिरोह के सरगना संजीत कुमार का पूर्व से अापराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ सोहसराय में थाना कांड 16/16 उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज है.
इसके अलावा उसके खिलाफ गिरियक,दीपनगर एवं नूरसराय थाना में भी उत्पाद अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि शराब का मेन सप्लायर गया रोड बरही का पंकज सिंह है. उन्होंने बताया कि यह बरामदगी अब तक की सबसे बड़ी विदेशी शराब की खेप नालंदा पुलिस ने बरामद की है. एसपी ने टीम में शामिल पुलिस व एसटीएम के जवानों को इसके लिए बधाई दी है.
जब्त शराब व धंधेबाज के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी कुमार आशीष व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




