एएसआइ की पत्नी को दी सहायता राशि

Updated at : 15 Oct 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
एएसआइ की पत्नी को दी सहायता राशि

बिहारशरीफ. तेल्हाड़ा थाना के एएसआइ स्व. रामराज चौधरी की पत्नी कविता चौधरी को पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने शुक्रवार को 4 लाख 64 हजार 827 रुपये का चेक प्रदान किया. यह सहायता राशि में जिले के पुलिसकर्मियों ने अपने एक दिन के वेतन के रूप में दी गयी है. एएसआइ स्व.रामराज चौधरी की पत्नी की […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ. तेल्हाड़ा थाना के एएसआइ स्व. रामराज चौधरी की पत्नी कविता चौधरी को पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने शुक्रवार को 4 लाख 64 हजार 827 रुपये का चेक प्रदान किया. यह सहायता राशि में जिले के पुलिसकर्मियों ने अपने एक दिन के वेतन के रूप में दी गयी है.
एएसआइ स्व.रामराज चौधरी की पत्नी की आंखे पुलिस अधीक्षक से चेक लेते समय भर आयी. यहां बता दें कि तेल्हाड़ा थाना में तैनात एएसआइ रामराज चौधरी की हत्या फोर लेन पर फतुहां के पास अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी. एएसआइ रामराज चौधरी ड्यूटी से छुट्टी लेकर चार पांच दिनों के लिए अपने घर गंगा पार जा रहे थे.
वे तेल्हाड़ा थाना से बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले थे. इसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. एएसआइ रामराज चौधरी की हत्या से मर्माहत पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिसकर्मियों द्वारा उनकी विधवा को एक दिन का वेतन देने की घोषणा की थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन