हर घर में होगा कनेक्शन

Updated at : 14 Oct 2016 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
हर घर में होगा कनेक्शन

पहल. 20 करोड़ रुपये से पेयजलापूर्ति योजना का होगा विस्तार दूसरे चरण के लिए नगर निगम को मिला आवंटन बिहारशरीफ : हर घर नल जल योजना के दूसरे चरण में 20 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे. इससे शहर की पेयजलापूर्ति योजना की विस्तार की जायेगी. इसके लिए नगर निगम को आवंटन की प्राप्ति हो गयी […]

विज्ञापन

पहल. 20 करोड़ रुपये से पेयजलापूर्ति योजना का होगा विस्तार

दूसरे चरण के लिए नगर निगम को मिला आवंटन
बिहारशरीफ : हर घर नल जल योजना के दूसरे चरण में 20 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे. इससे शहर की पेयजलापूर्ति योजना की विस्तार की जायेगी. इसके लिए नगर निगम को आवंटन की प्राप्ति हो गयी है. टेंडर की प्रक्रिया शुरू जल्द ही होने वाला है. दूसरे चरण में इन वार्डो के हर घर में नल जल का कनेक्शन करना है जिन क्षेत्रों में पाइप विस्तार का काम पूरा हो चुका है. गलियों में पाइप लाइन की विस्तार कर हर घर को नल का कनेक्शन देना है. साथ ही दूसरे चरण में नगर निगम क्षेत्र के 16 वार्ड में नये सिरे से पाइप बिछाने का काम भी किया जाना है.
अटल अमृत योजना से होना है काम
नगर विकास विभाग केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से योजना पर काम होना है. इसके तहत योजना के तहत चार साल में आवंटन का भुगतान किये जाने का प्रावधान है. इस योजना के तहत कार्यकाल में 74 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे. पहले चरण में नौ करोड़ रुपये से शहर में पाइप विस्तार का काम कराये जा चुके है. दूसरे चरण में 20 करोड़ रुपये से काम होना है. दूसरे का काम पूरा होने पर वर्ष 2017-18 में तीसरे चरण काम शुरू किये जायेंगे.
सोलह वार्डों में होना है काम
वैसे तो शहर में 46 वार्ड है. हर वार्ड के हर घर में नल जल का कनेक्शन दिये जाने का प्रावधान है.दूसरे चरण में बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के 16 वार्ड में हर घर नल जल का कनेक्शन के साथ ही पाईप विस्तार का काम कराये जायेंगे. पहले चरण में शहर के 17वार्डो में पाइप विस्तार के काम कराये जा चुके है. शहर के वार्ड संख्या 01, 02,0311,13, 15,16,24, 25,26, 27, 35,38, 41, 43 व 09 में काम होना है. शेष मोहल्लों में अगले वित्तीय साल काम होना है.
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर के हर घर में नल जल की व्यवस्था के लिए दूसरे चरण का काम जल्द शुरू कराये जायेंगे. दूसरे चरण में 20 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हो चुका है. जल पर्षद बोर्ड द्वारा कराये जाने की संभावना है. टेंडर होने के बाद कार्य को शुभारंभ्भ करा दिये जायेंगे. इस योजना के तहत केंद्र, राज्य सरकार के साथ ही नगर निगम को पैसा लगाये जाने का प्रावधान है.
सुधीर कुमार, मेयर, कौशल कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम, बिहारशरीफ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन