अवैध बालू की निकासी पर तत्काल रोक लगे

Updated at : 15 Sep 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू की निकासी पर तत्काल रोक लगे

अस्पताल चौक पर धरना देते माले के कार्यकर्ता . बिहारशरीफ : स्थानीय अस्पताल चौक पर बुधवार को माले के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर धरना दिया. धरना सभा को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव सुरेंद्र राम ने अवैध बालू की निकासी पर तत्काल रोक लगाने, माले नेता सुख सागर कुमार को जान मारने […]

विज्ञापन

अस्पताल चौक पर धरना देते माले के कार्यकर्ता .

बिहारशरीफ : स्थानीय अस्पताल चौक पर बुधवार को माले के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर धरना दिया. धरना सभा को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव सुरेंद्र राम ने अवैध बालू की निकासी पर तत्काल रोक लगाने, माले नेता सुख सागर कुमार को जान मारने की धमकी देने वाले बालू माफियाओं की अविलंब गिरफ्तारी,उक्त जमीन को गरीबों के नाम से शीघ्र परचा निर्गत करने आदि की मांग की.
उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है, जबकि पुलिस अकर्मण्य है. एकंगरसराय प्रखंड के सोनियावां पंचायत के विभिन्न गांवों के महादलित दलित-गरीबों ने लंबे समय तक गैर मजरूआ जमीन को आबाद कर रहे हैं.
उक्त जमीन का परचा प्राप्त करने के लिए ग्रामीण आंदोलन छेड़े हुए हैं. जमीन का परचा देने की बात तो दूर माफिया लोग स्थानीय प्रशासन व पुलि के मेल से उक्त जमीन से अवैध बालू की निकासी कर रहे हैं. इन्हीं बालू माफियाओं ने ही माले नेता को हत्या करने की धमकी दी है. थाने को सूचना देने के बाद भी पुलिस अपराधियों को पकड़ृे में असमर्थ रही है. इससे बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है. धरना सभा को जिला कमेटी सदस्य उमेश पासवान, पाल बिहारी लाल, मकसूदन शर्मा, अरूण यादव, शिवशंकर प्रसाद, रामप्रीत प्रसाद, रामाधीन चौहान, सुनील पासवान, रामदेव चौधरी, मनमोहन कुमार, बंगाली रविदास, शत्रुघ्न कुमार आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन