कई और प्रोडक्ट को लांच करने की तैयारी
Updated at : 13 Sep 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालंदा जाता मेड सतू से उत्साहित होकर जिला प्रशासन कई और प्रोडक्ट को बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है. जिसमें जाता निर्मत बेसन, हल्दी, दाल व सूजी प्रमुख है.साथ नालंदा मेड शहद भी है. सतू को बाजार मेें उतारने से उसक प्रभाव दिखाये देने लगा है. हर माह करीब दो सौ […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : नालंदा जाता मेड सतू से उत्साहित होकर जिला प्रशासन कई और प्रोडक्ट को बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है. जिसमें जाता निर्मत बेसन, हल्दी, दाल व सूजी प्रमुख है.साथ नालंदा मेड शहद भी है. सतू को बाजार मेें उतारने से उसक प्रभाव दिखाये देने लगा है.
हर माह करीब दो सौ किलो सतूू की बाजार में डिमंाड है. अभी पटना के लोग नालंदा के जाता निर्मत सतू का स्वाद लेने लगे है. जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि दिसंबर तक प्रति माह कम से कम दो हजार से तीन किलो बिक्री का लक्ष्य है. बाजार में डिमांड होने पर इसको ऑन लाइन बाजार करने का भी प्रस्ताव है.
चंडी और हरनौत में हो रहा उत्पादन
जाता निर्मत सतू का उत्पादन अभी फिलहाल चंडी के अनंतपुर और हनौत के नोहसा गांव में किया जा रहा है. इस स्थल पर जीविका समूह की महिलाओं द्वारा जाता से सतू बनाया जा रहा है. समूह की सौ से अधिक महिलाएं इस काम में लगी है. जिला प्रशासन की सोच है कि जिले के हर गांव को इस रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जा सकें. जीविका की महिलाओं का आर्थिक स्थिति बेहतर हो इसके लिए जाता से सतू बनाने के ऐवज में प्रति किलो 25 रुपये दिये जाते है. ताकि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो और परिवार चला सकें. बाजार के साथ खाद्य पदाथार्े को बाजार में उतारने से पहले प्रोडक्ट की क्वालिटी के लिए एफएसएसआई से सटिर्फिकेट लेना पड़ता है. प्र२ाासन द्वारा यह काम पूरा कर लिया गया है. एफएसएसआई का सर्टिफिकेट मिल गया है. प्रशासन की अगली सोच अमेजन से बाजार कराने की है.
उद्योग को ले सरकार गंभीर नहीं: राजीव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




