आरटीपीएस कर्मी को मिली जान से मारने की धमकी
Updated at : 10 Sep 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

सिलाव : सिलाव अंचल के कार्यपालक सहायक अखिलेश कुमार को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. उन्होंने बताया कि आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा करने तीन की संख्या में आये अपराधियों ने कहा कि अभी तुरंत बना कर दो. जब उनसे कहा गया कि आवेदन की जांच कर्मचारी कर के देंगे उसके […]
विज्ञापन
सिलाव : सिलाव अंचल के कार्यपालक सहायक अखिलेश कुमार को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. उन्होंने बताया कि आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा करने तीन की संख्या में आये अपराधियों ने कहा कि अभी तुरंत बना कर दो.
जब उनसे कहा गया कि आवेदन की जांच कर्मचारी कर के देंगे उसके बाद ही बनेगा तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे. घटना के बाद सभी लोगों ने काम बंद कर दिया तब अंचलाधिकारी ने लोगों को समझा-बुझा कर काम चालू कराया. इस संबंध में अंचलाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि कुछ आपराधिक किस्म के लोग गलत तरह से प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं. धमकी देने वाला हैदरगंज कड़ाह का रहने वाला है. इस संबंध में थाने में आवेदन भी दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




