बिहार : नालंदा में मकान गिरने से तीन बच्चों की मौत, चार अन्य घायल

बिहारशरीफ : बिहार में नालंदा जिले के चंडी थाना अंतर्गत चित्रबिगहा गांव में कल देर रात एक दो मंजिला घर के अचानक धराशायी हो जाने से तीन बच्चों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य व्यक्ति घायल हो गए. चंडी थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धराशायी हुए घर के मलबे में दबकर इन […]
बिहारशरीफ : बिहार में नालंदा जिले के चंडी थाना अंतर्गत चित्रबिगहा गांव में कल देर रात एक दो मंजिला घर के अचानक धराशायी हो जाने से तीन बच्चों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य व्यक्ति घायल हो गए. चंडी थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धराशायी हुए घर के मलबे में दबकर इन बच्चों की मौत उस समय हुयी जब वे लोग अपने घर में सो रहे थे. उन्होंने बताया कि मृतकों में साजन कुमार :पांच:, शारदा कुमारी :एक: और लक्ष्मी कुमारी शामिल हैं.
धर्मेंद्र ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि घायलों में एक महिला और तीन अन्य बच्चे शामिल हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




