प्राथमिक व मध्य विद्यालय का निरीक्षण

बिहारशरीफ : जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश चंद्र सिंह द्वारा शनिवार को गिरियक प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय केरुआ विद्या का निरीक्षण किया गया. इस संबंध में उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय का निरीक्षण किया गया है. ग्रामीणों की शिकायत थी कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते हैं. कई शिक्षक […]
बिहारशरीफ : जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश चंद्र सिंह द्वारा शनिवार को गिरियक प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय केरुआ विद्या का निरीक्षण किया गया. इस संबंध में उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय का निरीक्षण किया गया है. ग्रामीणों की शिकायत थी कि विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं आते हैं.
कई शिक्षक विद्यालय से अनावश्यक गायब रहते हैं और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था बिगड़ रही है. ग्रामीणों द्वारा मध्याहृन भोजन योजना में भी गड़बड़ी की शिकायत की गई थी. इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक से कारण पृच्छा की गयी है. उनका निरीक्षण प्रतिवेदन भी तैयार किया जा रहा है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




